herzindagi
image

गट हेल्थ से जुड़े इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, इनमें छिपा है आपको सेहत का राज

क्या आपका पेट रोजाना चाय पिए बिना साफ नहीं होता है...अगर ऐसा है, तो यह समझ लीजिए कि यह बिल्कुल सही नहीं है। इसके अलावा भी गट हेल्थ से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो आपको पता होनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-06-19, 11:25 IST

क्या आप अपनी गट हेल्थ के बारे में जानती हैं?

क्या आपको मालूम है कि आपकी गट हेल्दी है या नहीं?

क्या गट हेल्थ से जुड़े इन संकेतों को आप पहचान पा रही हैं?

जब भी बात हेल्दी डाइजेशन या पेट की सेहत की होती है, तो सबसे पहले यह समझ लीजिए कि अगर आपका गट हेल्दी नहीं है तो आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें जरूरी परेशान करेंगी। ऐसे में अच्छे पाचन के लिए जरूरी है कि आपका गट हेल्दी हो। हमारी रोजमर्रा की आदतों और फूड हैबिट्स का असर हमारी गट पर होता है। गट हेल्थ से जुड़ी कौन-सी ऐसी बातें हैं, जो सभी को पता होनी चाहिए और जिन पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गट हेल्थ से जुड़ी ये बातें आपको जरूर होनी चाहिए पता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Radhika Goel (@dt.radhikagoel)

 

  • अगर आपका पेट बिना चाय या कॉफी पिए साफ नहीं होता है, तो यह सही नहीं है। इसका साफ मतलब है कि आपका गट हेल्दी नहीं है। सुबह उठते ही पेट साफ होना और प्रेशर बनना नेचुलर प्रोसेस है। अगर ऐसा चाय या कॉफी की मदद से हो रहा है, तो यह सही नहीं है।
  • अगर कुछ भी खाने के बाद आपका पेट फूलने लगता है, तो यह भी अनहेल्दी गट की निशानी है। कभी-कभार पेट फूलना आम बात है। लेकिन, अगर अक्सर आपका पेट फूलने लगता है या गैस और ब्लोटिंग आपको परेशान करती है, तो इस पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर और गट रहेगा हेल्दी, फॉलो करें यह डाइट प्लान

gut healing drinks by dietitian

  • गट हेल्थ के लिए सिर्फ प्रोबायोटिक्स खाने से का नहीं चलेगा। अगर आपको गट को हेल्दी रखना है, तो डाइट में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं।
  • अगर आपको अक्सर स्किन से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, तो यह लिवर और गट की खराबी का संकेत हो सकता है। जब पेट साफ नहीं होता है, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकलते हैं, तो इसकी वजह से एक्ने हो सकते हैं।
  • ज्यादा एंटीबायोटिक्स का असर गट पर हो सकता है। लेकिन, फर्मेंटेड फूड्स, सही डाइट और वक्त के साथ गट हेल्थ पहले जैसी हो जाती है।


यह भी पढ़ें- Gut Health: डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स


गट हेल्थ से जुड़ी इन बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।