herzindagi
wrist pain

कलाई में अक्सर रहती है अकड़न? इन आसनों से मिलेगा आराम

क्या आप भी कलाई में दर्द से परेशान रहते हैं? काम करना भी मुश्किल हो जाता है? इन आसनों की मदद से आपको आराम मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-02-07, 12:47 IST

लंबे वक्त तक लैपटॉप पर काम करने के चलते अक्सर कलाइयों में दर्द हो जाता है। कई बार यह दर्द इतना ज्यादा होता है कि काम में भी खलल पड़ने लगता है। लोग ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करते हैं। अगर आपको भी कलाइयों  में अक्सर दर्द रहता है तो आप इन आसनों की मदद से आराम पा सकते हैं। आइए योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहातगी से जानते हैं।

गोमुखासन

gomukhasana cow face pose

इस आसन को करने से बांह,कंधे, कलाई में खिंचाव होता है इससे कलाई में होने वाले दर्द और अकड़न में आराम मिलता है। इससे कलाई में मजबूती आती है और लचीलापन बढ़ता है।

कैसे करें गोमुखासन?

  • गोमुखासन करने के लिए योगा मैट पर पैर फैला कर बैठ जाएं।
  • अब अपने दाहिने घुटनों को मोड़े और इसे बाएं निंतब के नीचे रखें।
  • बाएं घुटने को को दाहिने घुटने के ऊपर रखें
  • सांस लेते हुए दाहिने हाथ को ऊपर की ओर फैलाएं और कोहनी को मोड़ें। 
  • अब हाथ को पीछे मध्य पीठ तक ले जाएं।
  • बाएं हाथ की उंगली से दाहिने हाथ की उंगली को पकड़ने का प्रयास करें।
  • यही प्रक्रिया दूसरे हाथ से दोहराएं।
  • सांस लेते हुए 1 मिनट तक इसी मुद्रा में रहे हैं फिर वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

अधोमुख श्वानासन कैसे करें?

  • इस आसन को करने के लिए आप मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अब कमर को ऊपर की तरफ उठा लें।
  • आपका शरीर टेबल के आकार का नजर आएगा।
  • घुटनों और कोहनी को सख्त बनाते हुए शरीर को वी आकार का बनाएं और हाथों को फर्श पर टिकाएं।
  • अब इस पोजिशन में आने के बाद अपनी नाभी की तरफ देखिए।
  • इस पोजिशन में 1 मिनट के लिए बने रहें।

यह भी पढ़ें-कमर की चर्बी कम करेंगी ये 2 एक्सरसाइज, रोजाना 5 मिनट करें

इस एक्सरसाइज से भी दूर होगा दर्द

front view woman with wrist pain

  • कलाई की दर्द दूर करने के लिए अपने हाथों को आगे की ओर फैलाएं।
  • अब कलाई को नीचे की ओर झुकाए।
  • दूसरे हाथ से कलाई को नीचे की ओर खींचने की कोशिश करें। (पिंपल दूर करने के लिए योगा)
  • इस पोजीशन में आपको खिंचाव महसूस होगा।
  • ऐसे कलाई को करीब 30 सेकंड के लिए रखें।
  • अब दूसरे हाथ की कलाई से भी इसी एक्सरसाइज को रिपीट करें।

यह भी पढ़ें-इन 10 कारणों से आपको सर्दियों में भी जरूर करना चाहिए वॉक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।