प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने भले ही एक दूसरे को बेस्ट फ्रेंड नहीं कहा हो, लेकिन पर्सनल कैमिस्ट्री गजब की है और इसी का नमूना हमें देखने को मिला प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर। प्रिंयका अमूमन अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट की तस्वीरें साझा नहीं करतीं और जब ये तस्वीर उन्होंने पोस्ट की तो उसके साथ उन्होंने लिखा, 'सेट्स के बीच...सेल्फीफर्स्ट ट्रेनिंग डे।
निक जोनस से रोमांस और सगाई की खबरें आने के बाद उनकी इस तरह की पहली तस्वीरे सामने आई। इस तस्वीर ने रणवीर सिंह को हैरत में डाल दिया। आप सोच रहे होंगे, आखिर क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि पीसी की वर्कआउट करते की तस्वीरें हमें देखने को नहीं मिलतीं। चाहें पिलाटे हो या योगा, वह अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर नहीं करतीं। प्रियंका खुद अपने मुंह से कह चुकी हैं कि वह फूडी हैं और उनकी बेमिसाल बॉडी उनकी अच्छे मेटाबॉलिज्म का नतीजा है।
इसके जवाब में रणवीर सिंह का तपाक से मैसेज आ गया। जैसे बेस्ट फ्रेंड्स एक-दूसरे की खिंचाई करते रहते हैं, कुछ उसी अंदाज में रणवीर सिंह ने लिखा, 'पीसी वर्कआउट कर रही हो। अब मैंने सबकुछ देख लिया है। वर्कआउट के बाद क्या खा रही हो। चिवड़ा? इस पोस्ट के साथ फनी स्माइली लगाकर उन्होंने यह जाहिर कर दिया कि वह प्रिंयका के साथ किस हद तक मजाकिया हैं। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया, '@रणवीर सिंह लॉट्स ऑफ लाफ! नहीं यार! मैंने फोकस और डेडिकेशन तुमसे सीखा है।
Read more :प्रियंका चोपड़ा बेमिसाल किरदार निभाकर बनी बॉलीवुड की हॉट फेवरेट एक्ट्रेस
पहले भी नजर आया इनका दोस्ताना
प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के बीच इस तरह की बेतकल्लुफी कोई नई बात नहीं है। ये दोनों दिल धड़कने दो, गुंडे और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में साथ-साथ नजर आए। इन फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी ये दोनों आपस में काफी हंसी-मजाक करते नजर आए थे। जब इंटरनेशनल वुमन्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स के साथ कनेक्ट किया तो रणवीर सिंह भी उस लाइव चैट में नजर आए। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका ने रणवीर को यह कॉल आधी रात को लगाई थी। प्रियंका ने अपने दोस्त को 'रानो' कहकर पुकारा। इस समय में रणवीर अपनी कार में अपने अगले सीन के लिए तैयारी कर रहे थे कि तभी प्रियंका ने उन्हें इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में शामिल होने के लिए कह दिया। इस दौरान प्रियंका लगातर मुस्कुरा रही थीं। इस वीडियो में दोनों ने बड़े प्यार से बात की, तब प्रियंका क्वांटिको की शूटिंग कर रही थीं, जिस पर रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड लौटना चाहिए और यहां कुछ फिल्में साइन करनी चाहिए।' चूंकि रणवीर शूटिंग की तैयारी कर रहे थे, इसीलिए उन्हें प्रियंका को कहना पड़ा,'पीसी मैं अभी शूटिंग में हूं। मुझे एक्टिंग करनी है। लेकिन हम तुम्हें बहुत मिस करते हैं।' इस पर प्रियंका ने जवाब दिया, 'रानो, ऐसा जल्द ही मुमकिन होने वाला है।'
इससे पहले रणवीर सिंह कह चुके हैं कि प्रियंका चोपड़ा उनकी पसंदीदा को-स्टार हैं और वह उनसे काफी झिकझिक करती हैं। उधर प्रियंका चोपड़ा भी कह चुकी हैं कि उन्हें रणवीर सिंह के साथ काम करने में मजा आता है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों