herzindagi
priyanka nick getting married

प्रियंका चोपड़ा करने जा रही हैं निक से शादी, सलमान के साथ छोड़ी फिल्म

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक से शादी करने जा रही हैं जिस वजह से उन्होंने सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है। इस खबर का खुलासा 'भारत' फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके किया है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-07-27, 18:04 IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक से शादी करने जा रही हैं जिस वजह से उन्होंने सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है। इस खबर का खुलासा 'भारत' फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके किया है। 

अली अब्बास जफर का कहना है, “प्रियंका चोपड़ा ने बहुत ही खास वजह से ‘भारत’ फिल्म को छोड़ने का फैसला लिया है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुनी गईं थीं।“ यहां आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को लेकर पिछले कुछ महीनों से अमेरिकन सिंगर निक जोनास का नाम जोड़ा जा रहा है। निक के मुंबई विजिट के बाद सोशल मीडिया और बी-टाउन में अफवाह तो यह भी है कि वह प्रियंका चोपड़ा के बॉयफ्रेंड हैं लेकिन फिलहाल अभी तक प्रियंका ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 

 

प्रियंका करने जा रही हैं निक से शादी 

priyanka nick getting married

डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर बताया है कि प्रियंका जल्द ही शादी करने जा रही हैं। उन्होंने लिखा है, “हां प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और वजह भी बेहद खास है। उन्होंने हमें बताया कि बहुत कम समय में यह फैसला लिया है और हम सभी उनके लिए खुश हैं।“ टीम 'भारत' प्रियंका चोपड़ा को प्यारभरे और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देती हैं।“ हालांकि जफर ने अपने ट्वीट में 'Nick of time' में N अक्षर को कैपिटल लेटर में लिखकर अमेरिकन सिंगर निक जोनास की तरफ इशारा किया है। 

Read more: प्रियंका और निक की लव स्टोरी यहां से हुई शुरू, जल्द ही करेंगे सगाई?

priyanka nick getting married

प्रियंका को निक का साथ है पसंद 

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 36वां बर्थडे मनाया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा किसी सीक्रेट जगह पर अपना जन्मदिन मनाएंगी हालांकि उन्हें अपने खास दिन पर निक जोनस के साथ लंदन में देखा गया। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक के मुंबई विजिट पर एक मैगजीन को बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था, “हम एक-दूसरे को समझने में लगे हैं और मेरा मानना है कि ये बेहद शानदार अनुभव है। हमने काफी अच्छा टाइम इस्पेंड किया।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।