How To Reduce Belly Fat: बैली फैट की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है। हर दूसरा व्यक्ति एक दूसरे से इसे कम करने का उपाय ही पूछता है। वैसे तो इसे कम करने के लिए कई सारे उपाय प्रचलित भी हैं। लोग इसे खूब जतन से करते भी हैं, लेकिन मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाता है और बात घूम फिर कर वहीं पहुंच जाती है। अगर आप भी बेली फैट कम करने के लिए किसी उपाय, किसी एक्सरसाइज की तलाश में हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।
हम आपको दो ऐसे आसन के बारे में बता रही हैं जिससे बेली फैट को काफी हद तक काम किया जा सकता है। तो चलिए योगा एक्सपर्ट डॉक्टर नूपुर रोहतगी से जानते हैं कौन से हैं वह दो आसान
पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या करें?
योगा एक्सपर्ट नूपुर रोहतगी बैली फैट कम करने के लिए चक्की चलनासन को काफी कारगर मानती है। नाम से तो आप सभी समझ गए होंगे कि इस आसन में ठीक उसी तरह की गतिविधि करनी होती है जिस तरह से चक्की चलाने के वक्त आप करते हैं। इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और इससे पेट की चर्बी कम होती है। आईए जानते हैं इसे करने का तरीका क्या है।
चक्की चलनासन
- इस आसन को करने के लिए आप शांत वातावरण में खाली जमीन पर बैठ जाएं।
- अब अपने दोनों पैरों को वी के आकार में आगे की तरफ फैला लें।
- ध्यान रहे इस मुद्रा में आपके रीड की हड्डी एकदम सीधी होनी चाहिए।(इन टिप्स से मोटापे से पाएं छुटकारा)
- अपने हाथों को जमीन पर सीधा रखें और अपनी नजरों को सामने की तरफ रखें।
- आप दोनों हाथों को अपने चेहरे की तरफ लाइन और हाथों को जोड़ लें यानी उंगलियों को आपस में फंसा लें।
- अब जिस तरह से चक्की चलाते हैं ठीक उसी तरह से 10 बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं फिर क्लॉक वाइज घुमाएं।
- इस योग को तकरीबन 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।
नौका संचालन आसन
View this post on Instagram
- बैली फैट घटाने के लिए आप नौका संचालन आसन का सहारा भी ले सकते हैं।
- इसके लिए आप सबसे पहले पैरों को सामने की ओर फैला कर बैठ जाएं। (इन उपायों से 15 दिनों में होगीं पतली)
- अब पैरों को एक साथ सीधा रखते हुए नाव चलाने की मुद्रा में शरीर को आगे पीछे झुकाए।
- जितना हो सके शरीर को आगे की ओर झुकते हुए घेरे का आकार बनाएं।
- कम से कम 10 बार इस आसन को करें।
- अब इसे उल्टा नव चलाने के कर्म में करें। यानी अब आप हाथ नीचे से ऊपर ले जाएं।
यह भी पढ़ें-पेट के आस-पास जमे जिद्दी फैट को दूर करने के लिए ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों