वजन कम करना हो या दिन भर एनर्जी से भरपूर रहना सुबह के समय योग और एक्सरसाइज करना काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि सुबह के समय एक्सरसाइज करने से बॉडी से Happy Hormone रिलीज होता है जिससे ना केवल हमारा मूड अच्छा रहता है बल्कि रात को नींद भी अच्छी आती है और भूख भी बढ़ती हैं। लेकिन बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो सुबह के समय बिस्तर से उठकर पार्क में जाकर एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करती। जिसके चलते उनका वजन तो बढ़ता ही हैं साथ ही पूरा दिन आपको lazy-lazy सा महसूस होता है।
अब आप ही बताइये कि ऐसे महिलाओं का क्या किया जा सकता हैं? अगर आपको भी सुबह उठने में परेशानी होती है जिसके चलते आप खुद को फिट महसूस नहीं कर पाती। तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आये हैं जिन्हें आप बिस्तर पर लेटे-लेटे आसानी से करके ना केवल healthy रह सकती हैं बल्कि अपना वजन कम या कंट्रोल कर सकती हैं। इस बारे में हमें SPPC के CMO Dr. Subodh Bhatnagar बता रहे हैं।
Read more: Housewives को मिलेगी राहत, अब weight loss के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिम
इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक तरफ मुड़कर अपने दोनों पंजों को एक-दूसरे से जोड़ लें और फिर पंजों को ऐसे ही जोड़ें हुए घुटनों से दोनों को अलग करें। याद रहे कि जब भी आप घुटनों को खोलें तो उसका एंगल 180 डिग्री होना चाहिए। दोनों तरफ से इसे 10-10 बार करें। यह हाथों, कलाई व पैरों की मसल्स को मजबूत बनाता है! इसके अलावा पेट की मसल्स में मजबूती और बॉडी में स्थिरता लाता है।
नी टू चेस्ट स्ट्रेच बॉडी के निचले हिस्से के पीछे की मसल्स के लिए होता है। लेकिन ध्यान रहे कि अगर आपको हड़्डियों से संबंधित कोई भी समस्या हो तो इसे ना करें, नहीं तो इससे आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। इसे करने के लिए इस तरह से लेटें की आपकी एड़ी और सतह एक दूसरे के विपरीत में हो अब अपने घुटने को चेस्ट तक ले जाएं। अपने घुटने को चेस्ट के करीब ले जाएं जितना हो सके। और दूसरे पैर को आराम से छोड़ दें। 30 सेकंड तक इस स्थिति को बना कर रखें। अब इस प्रक्रिया को दूसरे पैर के साथ दोहराएं।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए बस आपको इतना करना हैं कि सबसे पहले एक तरफ मुड़कर लेट जाएं। अब ऊपरी पैर को पहले आधा मोड़े और फिर पूरी तरह से उसे हवा में स्ट्रेच कर दें। दोनों तरफ मुड़कर दोनों पैरों से कम से कम 10-10 बार इस एक्सरसाइज को करें।
इस एक्सरसाइज को करने भी बहुत आसान हैं। इसे करने के लिए बैड पर लेटे-लेटे ही एक-एक कर अपने पैर को ऊपर की ओर स्ट्रेच करना हैं। लेकिन ध्यान रहे कि जो पैर आप ऊपर की ओर उठा रही हैं वो बिल्कुल सीधा और स्ट्रेच होना चाहिए। इस एक्सरसाइज को लगातार 20 बार दोहराएं।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और ऊपर की ओर से क्रोस कर लें। अब दोनों पैरों को क्रोस किए हुए ही एक साथ बैंड करें। इसे भी करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना हैं कि आपके पैर सीधे रहें और उनमें स्ट्रेच महसूस होना चाहिए। इसे कम से कम 10 बार दोहराएं।
पीठ के बल लेटकर दोनों हाथों को कंधों की सामने दोनों ओर फैला लें। अब दाएं पैर को घुटने से मोड़ें और ऊपर उठायें। दायें पैर को बायें घुटने पर टिका लें। अब सांस छोड़ते हुए, और दायें कूल्हे को उठाते हुए, पीठ को बाईं ओर मोड़ें और दायें घुटने को नीचे की ओर जाने दें। ऐसा करते समय दोनों हाथ बैड पर टिका कर ही रखें। कोशिश करें की दायां घुटना पूरी तरह से बॉडी की बाई और होना चाहिए। सिर को दाईं ओर घुमायें। यह आसन पीठ और हिप्स की मसल्स में स्ट्रेच लाता है। यह back bone को आराम देता है और पेट की मसल्स को मजबूत करता है। नतीजतन, यह कमर का टोन करता है और बॉडी से विषाक्त पदार्थ को हटाने में भी हेल्प मिलती हैं।
तो अब आप भी बिस्तर पर लेटे-लेटे यह एक्सरसाइज करें और मोटापा घटाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।