herzindagi
riddhima kapoor sahni yoga tips

40 साल की महिलाएं रिद्धिमा कपूर की तरह करेंगी योग, दिखेंगी यंग और फिट

अगर आपकी उम्र 40 के पार है और खुद को फिट और सुंदर बनाए रखना चाहती हैं, तो रोजाना सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की तरह योग करें। 
Editorial
Updated:- 2021-08-09, 13:06 IST

खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करना बेहद जरूरी होता है। यह न केवल आपको एक्टिव रखता है, बल्कि आपकी इम्‍यूनिटी भी तेज होती है और तेजी से किसी भी परेशानी से रिकवर होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, योग करने से आपका वजन तेजी से कम होता है और त्‍वचा और बालों की खूबसूरती भी बढ़ती है।

योग करने से एंडोर्फिन, हैप्पी हार्मोन जैसे विभिन्न हार्मोन जारी करने में मदद मिलती है, जो मूड को ऊपर उठाने में मदद करते हैं और आपको दिनभर एनर्जी और उत्साही महसूस कराते हैं। साथ ही डोपामाइन, नॉरपेनेफ्रिन और सेरोटोनिन भी रिलीज होते हैं। इन बातों से पता चलता है कि योग तन और मन के साथ सुंदरता को बढ़ाने में भी मदद करता है।

इसलिए बॉलीवुड के कुछ सेलेब्‍स खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करते हैं। हिंदी फिल्म सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहन और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं। जी हां 40 वर्षीय ज्वैलरी डिजाइनर और दिवंगत ऋषि कपूर की बेटी हैं, एक फिटनेस फ्रीक हैं। उनका इंस्टाग्राम फीड इसका सबूत है। उन्‍होंने योग करते हुए ढेर सारे वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी उन स्टार किड्स में से एक हैं, जो फिल्म लाइन में न होते हुए भी इतनी फेमस हैं कि उनके लाखों फैन्स हैं। रिद्धिमा की उम्र 40 साल हैं और वह एक बेटी की मां हैं, लेकिन उन्हें देखकर कोई उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। अगर आप उनकी तरह फिट रहना चाहती हैं, तो रोजाना ये योगासन करें।

शीर्षासन

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

इस वीडियो में रिद्धिमा को शीर्षासन को कई तरीके से करते हुए देखा जा सकता है। शीर्षासन को शीतलन मुद्रा के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि यह आपका ध्यान अंदर की ओर आकर्षित करने में मदद करता है। जब आप सिर के बल उल्‍टा होते हैं, तब आप सिर को अतिरिक्त ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, और इसका मतलब है कि आपकी आंखों की हेल्‍थ अच्‍छी होती है।

अगर आप अपने सिर और स्‍कैल्‍प में पोषक तत्वों के प्रवाह को अनुकूलित करना चाहती हैं, तो शीर्षासन एक अद्भुत मुद्रा है। इसे करने से आप अपने शरीर को अपने स्कैल्प तक अतिरिक्त पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद कर सकते हैं, जिससे आपके बालों के रोम में पोषक तत्वों की डिलीवरी में सुधार होता है। इससे बाल सुंदर हो जाते हैं।

जब आप उल्टा हो जाते हैं, तब आप अपने मस्तिष्क में ब्‍लड का फ्लो बढ़ जाता है। यह मानसिक कार्य में सुधारकरने में मदद करता है, और आपको ध्यान केंद्रित करने की भावना को बढ़ा सकता है। डर और चिंता को कम करने में मदद करने के साथ, यह आसन आपके दिमाग को तेज और स्पष्ट रखने की आपकी क्षमता में सुधार करेगा।

इसे जरूर पढ़ें:40 की उम्र में भी इतनी फिट कैसे हैं रिद्धिमा कपूर, जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

बकासन

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

रिद्धिमा खुद को फिट रखने के लिए बकासन भी करती हैं। इसे कुछ लोग कागासन के नाम से भी जानते हैं। इस आसन को करने से आपके चेहरे पर ग्‍लो आता है, हिप्‍स और पैरों की मसल्‍स मजबूत होती हैं और शरीर में जमा चर्बी कम होती है और शरीर सुडौल बनता है। यह आसन पेट के रोगों के लिए बेहद लाभकारी है। इसे रोजाना करने से आप फिट तो रहती ही हैं साथ ही आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है।

मत्स्यासन

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

रिद्धिमा खुद को फिट रखने के लिए मत्स्यासन भी करती हैं। मत्स्य का अर्थ है- मछली। इस आसन में शरीर का आकार मछली जैसा बनता है, इसलिए यह मत्स्यासन कहलाता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। गला साफ रहता है और चेस्‍ट और पेट के रोग दूर होते हैं। ब्‍लड सर्कुलेशन की गति बढ़ती है, जिससे चर्म रोग नहीं होते हैं। अस्‍थमा के रोगियों को इससे फायदा मिलता है। पेट की चर्बी कम होती है और साथ ही खांसी भी दूर होती है। इस योगासन चेस्‍ट और गर्दन की मसल्‍स में स्‍ट्रेच लाता है और इस हिस्‍से की मसल्‍स से टेंशन को मुक्त करता है।

वृक्षासन, नटराजासन, उष्‍ट्रासन और कपालभाति

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

कुछ दिनों पहले रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां नीतू और बेटी समारा के साथ योग का अभ्यास करते हुए कुछ फोटोज शेयर की थीं। एक लंबे नोट में रिद्धिमा ने यह भी बताया कि यह मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने चार फोटोज शेयर कीं जिनमें तीन पीढ़ियों को योग का अभ्यास करते देखा जा सकता है। इस फोटोज में दोनों के साथ मिलकर वृक्षासन, नटराजासन उष्‍ट्रासन और कपालभाति कर रही हैं। इसके कैप्‍शन में लिखा, ''एक बात ऐसी है, जो हमने इस महामारी में सीखा है, वह शारीरिक और मानसिक भलाई का महत्व है। स्वास्थ्य लक्ष्यों की दिशा में काम करना इतना प्रासंगिक कभी नहीं रहा। इसलिए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है।''

अनुलोम-विलोम

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

रिद्धिमा खुद को फिट रखने के लिए रोजाना कुछ देर अनुलोम-विलोम भी करती हैं। वह अपने साथ-साथ मां नीतू को भी फिट रखना चाहती हैं। इंस्‍टाग्राम के इस वीडियो में रिद्धिमा और नीतू कपूर दोनों अनुलोम-विलोम कर रहे हैं। इस योगासन को करने से यह आपके रोजमर्रा के तनाव को कम करता है और इसे सुबह करने से आप पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहती हैं। आंखों की रोशनीऔर ब्‍लड सर्कुलेशन को ठीक करता है। अनिद्रा की समस्‍या को दूर करता है और हार्ट को हेल्‍दी रखता है। ब्रेन और लंग्‍स को मजबूती देता है।

इसे जरूर पढ़ें:जवां रहने के लिए ये 8 एक्‍सरसाइज घर में ही कर सकती हैं महिलाएं, रोजाना जरूर करें

बॉडी को डिटॉक्‍स भी करता है, जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है और ये बढ़ती उम्र को भी थाम लेता है। कोल्‍ड, कफ और अस्‍थमा जैसी समस्‍याओं को काफी हद तक दूर करता है। शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन अनुलोम विलोम करने से आपका वजन भी कम होता है। इसे करने से आपकी इम्‍यूनिटी बढ़ती है, जिससे छोटी-मोटी बीमारियां आपसे कोसों दूर रहती हैं।

इन योगासन को करने से आप भी खुद को फिट रख सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Article & Image Credit:riddhimakapoorsahni (@instagram)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।