herzindagi
image

Kamini Kaushal का 98 साल की उम्र में निधन; 40 के दशक की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेज में थीं शामिल, इस वजह से दिलीप कुमार से टूट गया था रिश्ता- अपने पीछे छोड़ गई हैं इतनी संपत्ति

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कामिनी कौशल अब हमारे बीच नहीं हैं। 98 साल की लंबी उम्र के बाद उन्होंने अपने सभी फैंस को अलविदा कह दिया है। कामिनी को 40-50 के दशक की सुपरस्टार माना जाता था। आइए जानते हैं, इस सफल अभिनेत्री और दिलीप कुमार के रिश्ते के बारे में और उनकी संपत्ति से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
Editorial
Updated:- 2025-11-14, 16:02 IST

हिंदी सिनेमा की जानी मानी और दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली हैं। 98 साल की उम्र में उन्होंने अपने सभी फैंस को अलविदा कह दिया है। वे भारतीय सिनेमा में शानदार सिनेमाई विरासत छोड़ गई। कामिनी कौशल को 40 के दशक की सबसे प्रिय अभिनेत्रियों में से एक गिना जाता था। उन्होंने अपनी धमाकेदार एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। आज भी कुछ लोग उनकी पुरानी फिल्मों के काफी दीवाने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनसे जुडी कुछ रोचक बातें और उनके सिनेमा सफर के बारे में। 

कौन हैं कामिनी कौशल?

कामिनी कौशल हिंदी सिनेमा की एक बहुत पुरानी और जानी मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने सन 1946 में अपनी फिल्म 'नीचा नगर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे उन्होंने कई सूपरहिट फिल्में की और अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का  दिल जीता। उनकी फिल्म 'नीचा नगर' को 1946 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद 1954 में 'बिराज बहू' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और 2015 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला था। जानकारी के मुताबिक कामिनी के घर वालों ने अपनी बड़ी बेटी और कामिनी की बड़ी बहन की मौत के बाद उनके जीजा बी.एस. शूद से कामिनी की शादी कर दी थी। लेकिन एक्ट्रेस कामिनी की एक लव स्टोरी बी उन दिनों काफी चर्चा में रही है। आइए जानते हैं अभिनेता दिलीप कुमार संग उनका कैसा रिश्ता था। 

1 - 2025-11-14T160154.401

दिलीप कुमार के साथ कामिनी कौशल का रिश्ता

कामिनी कौशल और दिलीप कुमार का रिश्ता भी हिंदी सिनेमा के इतिहास में काफी चर्चा में रहा है। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं। ऐसे में बात करें उनके रिश्ते की, तो जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार की आत्मकथा में "द सबस्टांस एंड द शैडो" में इस बात का जिक्र किया है, कि उनका पहला प्यार कामिनी कौशल थी। ऐसा माना जाता है कि कामिनी और दिलीप दोनों ही लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

दिलीप कुमार के जीवन में सायरा बानो की एंट्री 

यह भी कहां जाता है, कि कामिनी अपने जीजा से शादी करने के बाद उन्हें ही अपना सब कुछ मानने लगी थी और वह अपने पति और बच्चों को धोखा नहीं देना चाहती थी। वहीं दिलीप कुमार के जीवन में भी सायरा बानो के आने से कामिनी और दिलीप का रिश्ता ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया। लेकिन दिलीप और कामिनी दोनों ही एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों की जोड़ी भी फैंस को बेहद पसंद आती थी। दिलीप और कामिनी ने मिलकर भारतीय सिनेमा में कई मूवीज में एक साथ काम किया है। 

यह भी पढ़ें:  सायरा बानो दिलीप कुमार से नहीं करना चाहती थीं शादी, इस शख्स से करती थीं मोहब्बत

कामिनी कौशल की नेट वर्थ और फैमिली 

कामिनी कौशल के परिवार की बात करें, उनके पति का नाम बी.एस. शूद है, जो उनकी बड़ी बहन के पति थे, लेकिन बड़ी बहन की मौत के बाद कामिनी की शादी उनके जीजा से हो गयी। कामिनी के तीन बेटे हैं, राहुल सूद, विदुर सूद और श्रवण सूद। इसके अलावा उनकी 2 सौतेली बेटियां हैं। कुमकुम सोमानी और कविता साहनी हैं। 

2 - 2025-11-14T160155.881

बात करें उनकी नेट वर्थ की, तो कामिनी कौशल की कुल संपत्ति के बारे में कोई क्रेडिबल सोर्स नहीं हैं, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कामिनी कौशल ने अपने करियर से अच्छी-खासी कमाई की हैं। कहां जाता है, कि कामिनी ने अपने बेहतरीन काम से कई करोड़ रुपये जोड़े थे। जानकारी के मुताबिक कामिनी ने मुंबई के मालाबार हिल इलाका में घर लिया हैं। यह इलाका मुंबई का बहुत ही ज्यादा महंगा इलाका माना जाता है। ऐसे में यहां घरों के रेंट की अंदाजन कीमतें ही बहुत ज्यादा है।

इस एरिया में 2 BHK अपार्टमेंट की कीमत लगभग 4 करोड़ से शुरू हो सकती है। वहीं 3 BHK अपार्टमेंट की कीमत 8.70 करोड़ से लेकर 22 करोड़ के बीच हो सकती है। बात करें 5 BHK फ्लैट की तो यह लगभग 12.52 करोड़ से शुरू होकर 92 करोड़ तक जा सकता है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं की कामिनी कौशल अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ के गयी हैं।

यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार और सायरा बानो की जिंदगी की ये थी सबसे बड़ी त्रासदी, इसलिए नहीं मिला संतान का सुख

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Image Credit -  instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।