रश्मि देसाई इंडियन टेलीविजन की फेसम एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 'उतरन' में तपस्या और 'दिल से दिल तक' में शोरवरी के किरदार में काफी पसंद किया गया। इसके अलावा उन्हें 'झलक दिखला जा', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'नच बलिए' जैसे रियलिटी शो में भी देखा गया। 2019 में, वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रहीं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और क्यूटनेस के चलते रश्मि फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फैंस को उनकी फिटनेस और खूबसूरती भी बहुत भाती है। हालांकि बिग बॉस के घर के दौरान उनका वजन थोड़ा सा बढ़ गया था, लेकिन अब उन्होंने खुद को एकदम फिट कर लिया है। लड़कियां तो उनकी फिटनेस और खूबसूरती की इतनी बड़ी फैंन है कि उनकी जैसे ही दिखना चाहती हैं।
अगर आप भी रश्मि देसाई को पसंद करती हैं और उनकी जैसी खूबसूरती चाहती हैं, तो उनके फिटनेस रूटीन को आप भी फॉलो कर सकती हैं। जी हां रश्मि देसाई खुद को फिट रखने के लिए योगासन करती हैं और इस बात की जानकारी हमें उनके इंस्टाग्राम को देखने के बाद पता चली। रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले रश्मि देसाई ने योगा करते हुए कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे, जिन्हें देखकर फैंस भी चौंक गए हैं। इस फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''मैं ऑल्ट बालाजी के कई शोज को पसंद करती हूं। अभी मैं योगा करते हुए मेंटलहुड को देखना काफी पसंद कर रही हूं।'' आइए जानें बिग बॉस-13 से सभी के दिलों पर छा जाने वाली रश्मि देसाई खुद को फिट रखने के लिए कौन से योगासन करती हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में रश्मि देसाई शीर्षासन और बकासन करती हुई दिखाई दे रही हैं। आइए जानें इसे कैसे किया जाता है और इसके क्या फायदे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: चेहरे के निखार और वेट लॉस के लिए रोजाना करें शीर्षासन, जानिए इसके 7 जबरदस्त फायदे
शीर्षासन करती है रश्मि देसाई
अगर आप भी अपनी सुंदरता में चार-चांद लगाना और खुद को फिट बनाना चाहती हैं तो, रश्मि देसाई की तरह आप भी शीर्षासन कर सकती हैं। हालांकि, ये थोड़ा मुश्किल योग है और शुरूआत में इसे करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन एक बार जब आपको करना आ जाएगा तो, आपको इसे करने से खुद में काफी बदलाव महसूस होगा। लेकिन इसकी शुरुआत करने पर आप इसे किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें, क्योंकि बैलेंस बनाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है और बैलेंस नहीं बनने पर गर्दन में चोट लग सकती है। शीर्षासन दो शब्दों शीर्ष और आसन से मिलकर बना है। शीर्ष का अर्थ सिर और आसन का अर्थ पोज है। शीर्षासन को सिर नीचे और पैर ऊपर उठाकर किया जाता है, इसलिए इसे बहुत सारे लोग इसे हेड स्टैंड पोज के नाम से भी जानते हैं। (शीर्षासन के फायदे)
शीर्षासन करने का तरीका
- इसे करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में घुटनों पर बैठ जाएं।
- फिर अपने दोनों हाथों की अंगुलियों को इंटरलॉक कर लें।
- अंगुलियों को इंटरलॉक करने के बाद हथेली को कटोरी के आकार में रखकर, धीरे से सिर को झुकाकर हथेली पर रखें।
- इसके बाद धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और एकदम सीधा रखें।
- शुरुआत में आप पैरों को उठाने के लिए दीवार या किसी का सहारा ले सकते हैं।
- शरीर को एकदम सीधा रखें और बैलेंस को अच्छी तरह बनाए रखें।
- इस पोजिशन में 15 से 20 सेकंड तक रहें।
- अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए, पैरों को नीचे जमीन पर वापस ले आएं।
- इस आसन को 3 से 4 बार दोहराएं।
शीर्षासन करने के फायदे
- इस आसन को करते समय शरीर उल्टा हो जाता है, यानि सिर को जमीन पर टिकाकर बैलेंस बनाना होता है, इसलिए इससे ब्रेन में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है। यह ब्रेन से जुड़ी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है।
- शीर्षासन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, जिससे ओस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता हैं।
- इस आसन को रेगुलर करने से वजन कम और मोटापे पर काबू किया जा सकता है।
- जैसा कि हम आपको बता चुके है कि इस आसन को करने से ब्रेन वाले हिस्से में ब्लड फ्लो बढ़ता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है, चेहरे पर ग्लो आता है और झुर्रियों को कम किया जा सकता है।
- इसे करने से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है।
- पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
बकासन करती हैं रश्मि देसाई
अगर आप लंबे समय तक फिट और जवां बना रहना चाहती हैं तो, रश्मि देसाई की तरह रोजाना बकासन करें। इसे रोजाना करने से आप फिट तो रहती ही हैं साथ ही आपकी खूबसूरती भी बढ़ती है। इसे योग को करने पर आपकी आकृति एकदम बगुले के जैसी हो जाती है, इसलिए इसे बकासन कहा जाता है। इस आसन को करने से शरीर अंदर और बाहर से मजबूत होता है। आइए इसे करने के तरीके और फायदे के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें: डांस के जरिए वेट लॉस के लिए रश्मि देसाई से लीजिए इंस्पिरेशन
बकासन करने का तरीका
- इसे करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर बैठ जाएं।
- अब दोनों हाथों को सामने जमीन पर रखें। ऐसा करते हुए आपकी सांसें नॉर्मल होनी चाहिए।
- फिर दोनों घुटनों को हाथों की कोहनियों पर स्थिर करें।
- अब सांस अंदर की ओर लेते हुए शरीर का पूरा भार धीरे-धीरे हथेलियों पर आने दें।
- फिर अपना शरीर को ऊपर की ओर उठा लें।
- हालांकि यह आसन काफी मुश्किल होता है, लेकिन लगातार इसे करने से यह आसन आपको आसान लगने लगता है।
बकासन के फायदे
- स्किन पर ग्लो आता है।
- लंबे समय तक जवां बने रहने में मदद मिलती है।
- शरीर की कई छोटी-छोटी बीमारियां हमेशा दूर रहती है।
- हाथों और बाजुओं में मजबूती आती है।
- शरीर हेल्दी रहता है और वजन कम होता है।
आप भी खुद को रश्मि देसाई की तरह फिट और खूबसूरत बनाए रखने के लिए इन 2 योगासन को रोजाना कर सकती हैं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Instagram.com (@imrashamidesai)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों