महिलाएं अपने बढ़े हुए वजन को लेकर काफी परेशान रहती हैं क्योंकि हर महिला का सपना होता है कि उनका शरीर सुंदर और सुडौल दिखे। इसलिए महिलाएं एक्सरसाइज पर काफी ध्यान देती हैं, लेकिन खानपान की गलत आदतों, फिजिकल एक्टिविटी के अभाव और अनियंत्रित लाइफस्टाइल के चलते वजन कंट्रोल नहीं हो पाता, खासकर प्लस साइज महिलाओं का।
कहा जाता है कि प्लस साइज महिलाएं अधिक वजन के कारण सही से एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं और उनका वजन बढ़ने लगता है जैसे- पेट की चर्बी, हिप्स के आसपास की चर्बी आदि। हालांकि, कमर के फैट को कम करना आसान है, मगर हिप्स की चर्बी को कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
अगर आप भी अपने कूल्हे की चर्बी से परेशान हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताई गई कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिसे आप अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल कर सकती हैं। आपको बता दें कि डॉ. हितेश खुराना कायरोप्रैक्टिक, एर्गोनोमिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट हैं। तो देर किस बात की आइए प्रभावी एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।
कूल्हे की चर्बी को कम करने के लिए ब्रिज एक्सरसाइज काफी प्रभावी मानी जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार यह एक्सरसाइज हिप्स के निचले हिस्से को स्ट्रेच करने का काम करती है। साथ ही साथ थाइज की बढ़ती चर्बी, कमर दर्द और पीठ की अकड़नसे भी आराम दिलाती है। अगर आप इस एक्सरसाइज को रोजाना करती हैं, तो यकीनन आपके हिप्स की चर्बी काफी हद तक कम हो सकती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-प्लस साइज महिलाएं अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज
अगर आप अपने कूल्हे की चर्बी को कम करने के साथ-साथ इसे शेप भी देना चाहती हैं, तो आपको हैवी एक्सरसाइज करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि स्किपिंग रोप एक्सरसाइजकाफी है। बता दें कि स्किपिंग रोप एक्सरसाइज को करना न सिर्फ आसान है बल्कि इससे आपके शरीर के सभी एरिया का फैट भी कम हो जाता है। आप एक रस्सी की सहायता से इसे आसानी से कर सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।
साइड लेग एक्सरसाइज हिप्स के फैट को कम करने के लिए बेस्ट है। इसे करना बहुत ही आसान है खासकर प्लस साइज महिलाओं के लिए। बता दें कि यह एक्सरसाइज कूल्हे की चर्बी कम करनेके साथ-साथ कमर की चर्बी को भी कम करने का काम करती है। तो चलिए जानते हैं कि आप इस एक्सरसाइज को कैसे कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-सुबह सिर्फ 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज, प्लस साइज हो जाएगा कम
नोट-अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।