Verified by Fitness Expert Sonia Bakshi प्रेग्नेंसी के बाद लगभग सभी नई माताओं के लिए हिप्स का हैवी होना एक आम समस्या है। प्रेग्नेंसी से पहले आपके हिप्स कितने भी सुडौल क्यों न हों, बच्चे को जन्म देने के बाद आप निश्चित रूप से परिवर्तनों पर ध्यान देंगी।
वास्तव में परिवर्तन आपके कंसीव करने के समय से ही होने लगते हैं और आपके जन्म देने तक बढ़ते रहते हैं। अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं को लगता है कि बट के आकार में यह बदलाव लंबे समय तक बैठने से होता है, लेकिन असल में इसके पीछे एक हार्मोन काम करता है।
जी हां इस परिवर्तन को ट्रिगर करने वाला मुख्य कारण प्रेग्नेंट महिलाओं के शरीर में और बच्चे के जन्म के दौरान होने वाले हार्मोनल परिवर्तन हैं। बच्चे के जन्म के दौरान रिलैक्सिन, पेल्विक एरिया की मसल्स और जोड़ों को आराम देने के लिए जिम्मेदार एक हार्मोन शरीर द्वारा निर्मित होता है और बाद के प्रभाव के रूप में, हिप्स जन्म देने के तुरंत बाद अधिकतम आकार तक पहुंच जाते हैं।
हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता है, शरीर में हार्मोन भी स्वाभाविक रूप से कम हो जाता है और जैसे-जैसे शरीर का हार्मोनल लेवल धीरे-धीरे सामान्य होता जाता है, आपको अपने पिछले आकार में वापस आने की सबसे अधिक उम्मीद होती है। लेकिन ऐसे कई मामले हैं जब महिलाएं प्रेग्नेंसी से पहले के आकार में स्वाभाविक रूप से वापस नहीं आ पाती हैं।
एक फिटनेस रूटीन पर वापस जाना आपके हिप्स की मसल्स को टोन करने और अपने पहले वाले आकार में वापस लाने में मदद कर सकता है। यह प्रेग्नेंसी के बाद आपके हिप्स के फैट को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो डिलीवरी के बाद हिप्स के फैट को कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज के बारे में हमें डांस टू फिटनेस स्टूडियो की फाउंडर, फिटनेस एक्सपर्ट सोनिया बख्शी जी बता रही हैं।
सोनिया जी का कहना है, 'प्रेग्नेंसी के बाद कुछ भी करने से पहले अपने गायनोकॉलोजिस्ट से सलाह जरूर कर लें। साथ ही शुरू से ही खुद को धक्का न दें क्योंकि बच्चे के जन्म के ठीक बाद शरीर ठीक होने की स्थिति में होता है और उसे आराम की आवश्यकता होती है। एक्सरसाइज की शुरुआत धीरे-धीरे करें और समय के साथ इसे बढ़ाती जाएं।'
इसे जरूर पढ़ें: पेट के निचले हिस्से की जिद्दी चर्बी के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज
एक्सरसाइज की शुरुआत का सबसे अच्छा तरीका 20 से 30 मिनट की वॉक करना है। जब आपको लगे कि आप इतनी वॉक आराम से कर पा रही हैं तो इसमें थोड़ा-थोड़ा जॉगिंग भी मिला लें। ऐसा करते हुए 5 मिनट वॉक और 1 मिनट जॉंगिग करें।
सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। लेकिन सीढ़ियों में आराम से नहीं बल्कि दौड़ते हुए चढ़ें। फिर नॉर्मल स्पीड में नीचे आएं। अगर आपको लगे कि आपकी सांस फुल रही हैं तो चढ़ने की स्पीड को कम कर दें और सीढ़ियों में नॉर्मल चढ़े और उतरें।
आप हिप्स के फैट को कम करने के लिए स्कावट्स कर सकती हैं। ऐसा करते हुए आपके पैर कंधे की चौड़ाई में होने चाहिए। हिप्स थोड़ा पीछे की ओर और हाथ सामने की तरफ होने चाहिए। फिर धीरे-धीरे नीचे बैठेंगी और हिप्स को जमीन के सामांतर करेंगी। फिर सीधी खड़ी हो जाएं। आप स्कावट्स के बहुत सारे वेरिएशन भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:तेजी से घटने लगेगा आपका वजन, इन 6 मिथ्स के बारे में जान लें
हिप्स की चर्बी को कम करने के लिए यह भी बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज के अभ्यास से कूल्हे और पेल्विक की मसल्स को मजबूती देने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। फिर अपने एक पैर को ऊपर की ओर उठाएं। फिर दूसरे पैर से इस एक्सरसाइज को करें।
एक्सरसाइज के अलावा, डाइट भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए डाइट में हरी सब्जियां शामिल करने की कोशिश करें। फल, ड्राई फ्रूट्स, दाल, दही और चावल को अपनी डाइट में शामिल करें। मीठा और फ्राइड फूड कम खाएं।
इन एक्सरसाइज को करके आप भी हिप्स की चर्बी को कम कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।