आज के समय में हर कोई फिट एंड फाइन रहना चाहता है। इसीलिए आजकल सभी एक्सरसाइज पर खूब ध्यान देते हैं। इस फिट एंड फाइन के मामले में महिलाएं भी कम नहीं है। वो हर रोज सुबह या शाम को योग या फिर एक्सरसाइज ज़रूर करती हैं, लेकिन कभी-कभी महिलाएं शरीर के बाकि हिस्से के लिए एक्सरसाइज को करती तो है, लेकिन शोल्डर को मजबूत बनाने के लिए वर्कआउट नहीं कर पाती हैं। शायद इसकी वजह हो सकती है शोल्डर के वर्कआउट के बारे में सही जानकारी ना होना। आपको बता दें कि शरीर के लिए अन्य वर्कआउट जितना ज़रूरी है उतना ही शोल्डर को मजबूत बनाने के लिए एक्सरसाइज ज़रूरी है। आज इस फिटनेस लेख में शोल्डर को मजबूत और चौड़ा बनाने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
डंबल ओवरहेड प्रेस
शोल्डर को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले आप डंबल ओवरहेड प्रेस एक्सरसाइज से स्टार्ट कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को बैठ के और खड़े होकर भी कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को करने लिए आप दोनों हाथों से वेट को उठाएं और सिर के उपर की तरफ प्रेस करें और फिर नीचे की तरफ लाएं। इस एक्सरसाइज को कम से कम तीन से चार बार ज़रूर करें। इसे कैसे करना है आप इस फोटो में भी देख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:महिलाएं ये 3 एक्सरसाइज रोजाना करेंगी तो पेट की चर्बी मक्खन की तरह पिघल जाएगी
फ्रंट डंबल रेज
इस एक्सरसाइज को करने से शोल्डर को मजबूती तो मिलती ही है साथ में शोल्डर शेप में भी रहता है। इस एक्सरसाइज में डंबल को आगे की तरफ पकड़ना होता है और फिर एक हाथ को ऊपर उठाते हुए दूसरे हाथ को नीचे की ओर रखना है। इसके बाद दूसरे हाथ से भी आपको इसी तरह करना होता है। आप इस तस्वीर में से भी देख कर आसानी से कर सकती हैं।(योग करते समय ना करें ये गलतियां)
पुश प्रेस
पुश प्रेस को शोल्डर को मजबूत करने के लिए अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है। आप अपने अनुसार वेट लगा के इस एक्सरसाइज को कर सकती हैं। इसे करने से पूरा शोल्डर भी टोन हो जाता है। फ्रंट शोल्डर के साथ-साथ शोल्डर के बैक हिस्से को भी मजबूती मिलती है पुश प्रेस एक्सरसाइज करने से। इसे करने के लिए रॉड में वेट डालकर चेस्ट के सामने लाते हुए सिर के उपर लेकर जाना होता है और धीरे-धीरे नीचे की तरफ लाना होता है। इसे कैसे करना है इसका सहारा लेने के लिए इस तस्वीर में देख सकती हैं आप। (बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए एक्सरसाइज)
इसे भी पढ़ें:50 के बाद भी कम करना है वजन तो आज ही अपनाएं ये 5 खास टिप्स
साइड लैटरल डंबल रेज़
पुश प्रेस के बाद आप साइड लैटरल डंबल रेज़ एक्सरसाइज कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज शोल्डर को मजबूत बनाने के साथ बॉडी की पॉवर को भी बढ़ाती है। इसे करते समय ध्यान रखें कि इसे नीचे की तरफ जब ला रही हो तो इसे दो से तीन सेकंड के लिए ऊपर ही होल्ड करें फिर इसे नीचे की तरफ लाएं। इसे कैसे करना है आप इस तस्वीर में भी देख सकती हैं।(रकुल प्रीत सिंह का फिटनेस सीक्रेट)
नोट: अगर आपको ये एक्सरसाइज समझ नहीं आई हो तो या फिर कोई दिक्कत हो रही हो तो आप किसी gym ट्रेनर से भी सलाह लें सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@pixfeeds.com,www.besthealthmag.ca,hips.hearstapps.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों