चेहरे का मोटापा कम करने के लिए रोज सुबह करें ये 2 एक्सरसाइज

 चेहरे की चर्बी की वजह से आप उम्र से अधिक नजर आ सकती हैं। फेस फैट कम करने के लिए, डाइट और रूटीन में कुछ बदलाव के साथ, फेशियल एक्सरसाइज भी जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई 2 एक्सरसाइज मोटे गालों और डबल चिन को कम करने में मदद करेंगी।

How can I slim my face in  days

How can I lose my face fat in a week: क्या आप भी चेहरे के मोटापे से परेशान हैं?

क्या डबल चिन और फेस फैट की वजह से आपकी उम्र ज्यादा नजर आती है?

क्या चेहरे पर जमा चर्बी को कम करने की कोशिश कोई असर नहीं दिखा रही है?

क्या गोल-मटोल चेहरे की वजह से आपका लुक खराब हो रहा है?

अगर ऐसा है, तो आपको एक्सपर्ट की बताई इन 2 एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करना चाहिए। आमतौर पर वजन बढ़ने के साथ, फेस पैट भी बढ़ने लगता है। कई बार वॉटर रिटेंशन के कारण भी चेहरा फूला हुआ दिखता है। डिहाइड्रेशन, हार्मोनल इंबैलेंस, खान-पान का सही न होना और नींद की कमी के कारण भी चेहरा मोटा और फूला हुआ दिखता है। चेहरे की चर्बी की वजह से न केवल लुक खराब होता है, बल्कि उम्र भी अधिक नजर आती है। फेस फैट कम करके, परफेक्ट जॉ लाइन पाने के लिए, आप ये फेशियल एक्सरसाइज करें। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

फेस एक्सरसाइज 1

how to reduce face fat at home

  • इसके लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
  • अब गर्दन को धीरे-धीरे घुमाएं।
  • पहले गर्दन को नीचे से ऊपर घुमाएं।
  • इसके बाद गर्दन को ऊपर से नीचे की ओर घुमाएं।
  • आपको दोनों तरह से एक साइकिल पूरी करनी है।
  • एक साइकिल को पूरा करने में आपको लगभग 30-40 सेकेंड लगने चाहिए।
  • गर्दन को नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे घुमाते वक्त आपको ज्यादा स्ट्रेच नहीं करना है।
  • गर्दन को न बहुत तेजी से और न बहुत हल्के से घुमाएं।
  • ऐसा 10-20 बार करें।
  • आपको कुछ ही दिनों में डबल चिन से राहत मिल सकती है।

फेस एक्सरसाइज 2

face fat reducing exercise

  • डबल चिन को कम करने में यह एक्सरसाइज कारगर है।
  • इसे करने से आप फेस फैट को आसानी से कम कर पाएंगी।
  • सबसे पहले सिर को पीछे की तरफ मोड़ें।
  • अब आपको ऊपर की तरफ देखना है।
  • अब नीचे वाले होंठ की ऊपर वाली होंठ की तरफ ले जाएं।
  • ऐसा करने से आपको चिन पर दबाव फील होगा।
  • इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
  • इस पोजिशन में कुछ सेकेंड्स के लिए रहें।
  • फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं और दोबारा ऐसा करें।
  • इसके बाद गर्दन को लेफ्ट की तरफ मोड़ें और इसे दोहराएं।
  • इसे आपको गर्दन को राइट की तरफ मोड़कर भी करना है।
  • ऐसा करने से डबल चिन कम होगी और आप परफेक्ट जॉ लाइन पा सकती हैं।
  • इसे दिन में कम से कम 10 बार करें।

यह भी पढ़ें- चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए आप इन एक्सरसाइज की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह भी पढ़ें- मोटे-लटके हुए गाल और डबल चिन होगी कम, रोज करें ये 2 फेशियल एक्सरसाइज

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP