क्या सर्दियों में आपका वजन बढ़ गया है?
खासतौर पर पेट के आस-पास फैट ज्यादा जमा हो गया है?
लेकिन आप इसे कम करने के लिए घंटों एक्सरसाइज नहीं करना चाहती हैं?
तो परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा योगासन बताने जा रहे हैं, जिसे रोजाना सिर्फ 5 मिनट करके आप तेजी से अपना वजन कम कर सकती हैं।
जी हां सर्दियों में हमारा वजन तेजी से बढ़ने लगता है, खासतौर पर बैली के आस-पास फैट तेजी से बढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम इस मौसम में ऑयली खाना खासतौर पर पकौड़े और पराठे बहुत ज्यादा खाते हैं। लेकिन ठंड के कारण एक्सरसाइज करने से बचते हैं। अगर आप भी सर्दियों में वजन और बैली फैट तेजी से बढ़ रहा है तो चतुरंगा दंडासन करें। रोजाना सिर्फ 5 मिनट इस आसन को करने से आप अपना वजन और बैली फैट तेजी से कम कर सकती हैं।
हम सभी इस बात को जानते हैं कि सुबह की एक्सरसाइज हमें कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देती है। इस बात को जानते हुए भी बहुत कम महिलाएं रेगुलर एक्सरसाइज कर पाती हैं। क्योंकि वह घंटों एक्सरसाइज करने से बचती हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें कि कुछ योग आसनों से अपने दिन की शुरूआत करके आप अपना वेट कम करने के साथ-साथ खुद को फिट भी रख सकती हैं। तो शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन ऐसा संभव है। योग आपके मन को शांत करने के साथ-साथ वजन कम करने और फिट रहने में हेल्प करने वाला शानदार तरीका है।
इसे जरूर पढ़ें:Fat to Fit: मोटी महिलाएं ये 5 टिप्स अपनाकर तेजी से अपना वजन घटाएं
कई महिलाओं के मन में योग को लेकर यह सवाल आता है कि क्या योग करने से पेट की जिद्दी चर्बी से छुटकारा मिल सकता है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है! इसमें कोई संदेह नहीं है कि पेट की चर्बी को कम करना सबसे मुश्किल काम है। लेकिन बहुत सारे योग हैं जो सही और रेगुलर करने से पेट की चर्बी को पिघलाने में हेल्प मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही 1 योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करने से आप अपने बैली फैट को तेजी से कम कर सकती हैं। और इस योगासन का नाम चतुरंगा दंडासन है। आइए इस योगासन के बारे में विस्तार से जानें।
चतुरंगा दंडासन से करें वेट लॉस
चतुरंग दंडासन, जिसे कई महिलाएं लो प्लैंक के नाम से भी जानती हैं, वेट कम करने और पेट को टोन करने के लिए सबसे अच्छे योगासनों में से एक है, हालांकि यह योगासन कई महिलाओं को थोड़ी मुश्किल लग सकता है। यह योग पुश-अप से मिलता-जुलता है और आसन को करने के लिए आपके सभी अंग एक साथ शामिल हो जाता हैं यानि यह बॉडी के कई अंगों को एक साथ टोन करता है। इस योगासन से आर्म्स, कलाई, निचली और ऊपरी पीठ, साथ ही पेट की मसल्स में ताकत देने में हेल्प करता है। यह योगा आपकी कोर स्थिरता को विकसित करने और सहनशक्ति को बढ़ाने में हेल्प करता है। इसके अलावा इसे करने से आपका मेंटल हेल्थ भी अच्छा रहता है।
View this post on Instagram
चतुरंग दंडासन करने का सही तरीका
- चतुरंग दंडासन करने के लिए आप सबसे पहले आप जमीन पर मैट बिछाकर उस पर पेट के बल लेट जाएं।
- फिर अपने दोनों हाथों को भुजंगासन के समान रखें, यानि अपने दोनों हाथों को जमीन पर अपने कंधों से आगे रखें, जिसमें आपकी उंगलियां सामने की ओर ही रहें।
- अपने दोनों पैरों की उंगलियों को जमीन पर सीधे रखें, जिससे उनसे बॉडी का वेट उठाया जा सकें।
- अब पैरों की उंगलियों पर जोर डालते हुए धीरे-धीरे अपने दोनों घुटनों को ऊपर करने की कोशिश करें।
- अब सांस को अंदर लेते हुये अपने दोनों हाथों पर बॉडी का वेट उठाएं।
- अपने अप्पर-आर्म और फोर-आर्म के बीच कोहनी पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।

- अब आपका पूरी बॉडी फर्श के समानांतर आ जायेगी
- इस पॉजिशन में आपकी पूरी बॉडी ऊपर रहेगी, बस दोनों हाथ और पैर की उंगलियां जमीन पर रहेंगी, और आपकी बॉडी का पूरा वजन उन पर रहेगा।
- इस आसन को आप 10 से 30 सेकंड के लिए करें।
- इसके बाद सांस को छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपनी पहली पॉजिशन में आ जाएं।
चतुरंगा दंडासन तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद करता है। लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं या कलाई या कंधे में चोट है। तो आपको इस योगासन को करने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आप इसे पहली बार कर रही हैं तो एक्सपर्ट की निगरानी में ही इसे करना चाहिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों