हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वह स्लिम फिट नजर आए। वजन थोड़ा भी बढ़ जाए तो वे उसे लेकर कॉन्शन फील करने लगती हैं। पिछले कुछ समय से वजन बढ़ने से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी जागरूरकता बढ़ी है। ऐसे में महिलाएं वजन को काबू में रखने के लिए हर संभव प्रयास करती हैं, लेकिन वेट लॉस करना आसान नहीं है। वेट लॉस के लिए खुद को अनुशासित रखने की जरूरत होती है और वर्कआउट पर ध्यान देना पड़ता है। रोजाना एक्सरसाइज करने का जब रूटीन बन जाता है, जब वेट लॉस में मदद मिलती है। अगर आप तेजी से वेट लॉस करना चाहती हैं तो इसके लिए स्वीमिंग के इस खास तरीके चुन सकती हैं।
सामान्य तरीके से स्वीमिंग में भी ठीक-ठाक मेहनत हो जाती है। स्वीमिंग के दौरान स्ट्रेस कम हो जाता है। अगर ठंडे पानी में स्वीमिंग हो रही है तो इससे कैलोरी तेजी से कम होती हैं, क्योंकि शरीर अपना टैंप्रेचर मेंटेन करने के लिए तेजी से कैलोरी बर्न करता है। इंटेंस स्वीमिंग और स्ट्रोक्स से 30 मिनट के भीतर लगभग 600 कैलोरीज तक घटाई जा सकती हैं।
ब्रेस्ट स्ट्रोक से कैलोरीज तो बर्न होती हैं, लेकिन यह प्रक्रिया धीमी होती है। इसीलिए इसे वेट लॉस के लिए उतना ज्यादा प्रभावी नहीं माना जाता। अन्य स्ट्रोक्स की तुलना में यह बेहतर कार्डियोवेस्कुलर वर्कआउट माना जाता है। इससे दिल और फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। इससे जांघें टोन्ड रहती हैं और अपर बैक, ट्राइसेप्स और हैमस्ट्रिंग्स में स्ट्रेंथ बननी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें:गर्मियों में बच्चे उठा रहे हैं स्विमिंग का मजा तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
वेट लॉस के लिहाज से बैक स्ट्रोक को ब्रेस्ट स्ट्रोक से बेहतर माना जाता है। इससे 30 मिनट में 250 कैलोरी तक बर्न हो जाती हैं। बैक स्ट्रोक से पेट, पैर, कंधे और हिप्स स्ट्रॉन्ग रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अगर स्विमिंग करेंगी तो इस बार की गर्मी आपको नहीं झुलसाएगी
हालांकि फ्रीस्ट्राइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, साइड स्ट्रोक जैसे स्वीमिंग के तरीके काफी पॉपुलर हैं, लेकिन तेजी से वेट लॉस के लिए बटरफ्लाई स्ट्रोक अपनाया जा सकता है। अन्य स्वीमिंग स्ट्रोक्स की तुलना में यह धीमा होता है और इसमें कैलोरी तेजी से बर्न करने में मदद मिलती है। एक अनुमान के अनुसार 10 मिनट के बटरफ्लाई स्ट्रोक से लगभग 150 कैलोरी कम की जा सकती हैं। इस कैल्कुलेशन के हिसाब से अगर आप आधे घंटे बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वीमिंग करें तो इससे लगभग 450 कैलोरी कम की जा सकती हैं। अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज(सीडीसी) के अनुसार अगर कोई व्यक्ति लाइट इंटेसिटी वाली स्वीमिंग करता है तो इससे वह औसतन 250-300 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। सीडीसी के अनुसार वेट लॉस के लिए पूरे हफ्ते में कम से कम ढाई घंटे का वर्कआउट होना चाहिए।
स्वीमिंग से वेट लॉस के लिए आप इंटरवल स्वीमिंग का विकल्प भी अपना सकती हैं। इसमें एक बार तेज और एक बार रिलैक्स तरीके से स्वीमिंग करने की जरूरत होती है। इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और फैट बर्न करने की प्रक्रिया में तेजी आती है।
हालांकि स्वीमिंग करने में मजा आता है, लेकिन एक बार में बहुत ज्यादा देर तक स्वीमिंग ना करें। फिजिकल स्ट्रेंथ के अनुसार धीरे-धीरे अपनी क्षमता बढ़ाएं। इससे आपको शरीर में दर्द होने की समस्या नहीं आएगी। जब आपका स्टेमिना बिल्ड हो जाएगा तो आप 30 मिनट तक पानी में बिना रुके आसानी से तैर पाएंगी।
तो आज आपने जाना कि तेजी से वेट लॉस के लिए स्वीमिंग के कौन से खास तरीके अपनाए जा सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर पढ़ें। हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।