herzindagi
Chores for physical fitness

घर का काम करते हुए करें ये एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में हेल्थ में होगा सुधार

क्या आपको भी घर के कामों के चक्कर में एक्सरसाइज का वक्त नहीं  मिल पाता है। अगर हां तो आप घर का काम करते करते भी आप कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-11, 13:31 IST

हेल्दी रहने के लिए शारीरिक गतिविधि करना बेहद जरूरी है, हालांकि अक्सर घर के काम के चलते ग्रहणी इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती है कि उन्हें एक्सरसाइज करने का वक्त ही नहीं मिलता है। अगर आप भी उन्हीं व्यस्त लोगों में से हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो आप घर का काम करते हुए भी आसानी से कर सकती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर जानकारी दे रही हैं।

घर का काम करते हुए करें ये एक्सरसाइज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • किचन में खाना बनाते वक्त आप कॉफ स्ट्रेच एक्सरसाइज कर सकती हैं। इसके लिए आप एड़ी को उठा लें और पांचों उंगलियों पर भार देकर खड़ी हो जाएं। 30 सेकंड तक इसी पोजीशन में रहें, फिर से सीधी हो जाएं। ऐसे कम से कम 5 से 6 बार दोहराएं। इससे पांव की मांसपेशियां सक्रिय रहती है और दर्द में राहत मिलती है। 
  • जब कभी भी पानी पिएं मलासन में बैठकर ही पानी पिएं। इससे पेट की मांसपेशियां संकुचित होती है और आंतरिक अंगों को उत्तेजना मिलती है। यह कब्ज को दूर करने और पाचन क्रिया को बहाल करने में सहायक हो सकता है। 
  • काम के दौरान अगर आप किसी से बात कर रही हैं तो वज्रासन में बैठकर ही बातचीत करें। इससे पाचन तंत्र को सहारा मिलता है और भजन अच्छे से पचता है।
  • आप अपने घर में किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर रही हो तो हाकिनी मुद्रा में जरूर बैठें। इससे मन को शांति मिलती है, एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है बातचीत के दौरान फोकस बना रहता है। 

यह भी पढ़ें-योगासन करने से पहले और बाद में इन बातों का रखें खास ख्याल, फिट रहने में मिलेगी मदद

front view woman holding mop

  • कपबोर्ड से अगर आप कुछ निकल रही हैं तो इस दौरान 4 से 5 बार स्क्वाट जरूर कर लें। इससे पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती है।
  • अगर आप कुछ सब्जी काट या छिल रही है तो सुखासन मुद्रा में बैठे इससे शांति मिलती है पाचन क्रिया में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें-जांघों की चर्बी से बेडौल हो गया है शरीर? इन योगासनों से होगा कम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।