एक साल में आपने पाया अपनी फिटनेस में बेहद बदलाव और हमने पाया आपका ढेर सारा प्यार।
बढ़ते वजन के कारण आज लगभग हर महिला परेशान हैं और हो भी क्यों न बढ़ता वजन कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की जननी है। इसलिए पिछले एक साल में हमने आपको वेट लॉस के बहुत सारे टिप्स दिए और आपने शायद इन पर अमल किया और इनसे आपको बहुत फायदा भी हुआ। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आपने आर्टिकल्स पर कमेंट करके हमें ऐसा बताया।
हर जिदंगी अपने एक साल पूरा करने पर आपके साथ फिटनेस की वह आर्टिकल्स शेयर कर रहे है जिसे आपने सबसे ज्यादा पसंद किया। आर्टिकल पढ़कर आपने क्या पाया और आपमें क्या बदलाव आया आपने इन बातों को हम लोगों से शेयर किया। इसलिए आज हम आपसे फिर से इन बातों को दोहारा रहे हैं जिससे आपने खुद को बेहद ही फिट पाया।
'Housewives को मिलेगी राहत, अब वेट लॉस के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिम' इस आर्टिकल को इस एक साल में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इसके द्वारा हाउस फाइव को बहुत हेल्प मिली और वह बिना जिम जाएं आसानी से घर में ही इस आर्टिकल में बताई आसान एक्सरसाइज की हेल्प से अपना वजन कम कर सकीं। जी हां प्रेग्नेंसी के बाद अपनी फिगर को दोबारा शेप में लाने के लिए महिलाएं एक्सरसाइज करना चाहती हैं लेकिन घर में बहुत सारी लेडीज ऐसी हैं जो छोटे बच्चों के कारण समय की कमी के चलते जिम जाना तो दूर घर से बाहर जाकर एक्सरसाइज या वॉक भी नहीं कर पाती है। ऐसी महिलाओं ने ये आर्टिकल बेहद पसंद किया।
Read more: Housewives को मिलेगी राहत, अब वेट लॉस के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिम
'Fit रहने के लिए ladies रोजाना खुद को दें सिर्फ 10 minute' इस आर्टिकल को भी आपने बेहद पसंद किया। क्योंकि इसमें बताई एक्सरसाइज को सिर्फ 10 मिनट करके महिलाएं खुद को फिट रख सकती हैं। जी हां आजकल की बिजी लाइफस्टारइल, खान-पान की गलत आदतों और पॉल्यूशन के बढ़ते लेवल के कारण हर कोई स्ट्रेस में रहने लगा है खासतौर पर महिलाएं। घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारियों के कारण महिलाओं को स्ट्रेंस सबसे ज्यादा घेरता है। इतना स्ट्रेस होने के कारण बॉडी और ब्रेन दोनों पर इसका बुरा असर पड़ता है। लेकिन इस आर्टिकल में बताई एक्सरसाइज से महिलाओं को बेहद राहत मिली।
Read more: Fit रहने के लिए ladies रोजाना खुद को दें सिर्फ 10 minute
'Workout से पहले अगर नहीं लेगी ये चीजें तो कभी नहीं होगा fat loss' इस आर्टिकल में एक्सपर्ट द्वारा बताए टिप्स को भी महिलाओं ने बेहद पसंद किया। क्योंकि बॉडी फैट खासतौर पर बैली फैट को देखकर ज्यादातर महिलाएं परेशान हो जाती है और जिम जाना शुरू करती हैं। लेकिन जिम में बहुत कोशिश करने के बावजूद भी उनको मनचाहा result नहीं मिल पाता है। ऐसा क्यों होता है? और क्या करना चाहिए। इस बारे में हमारे इस आर्टिकल में बताया गया है।
Read more: Workout से पहले अगर नहीं लेगी ये चीजें तो कभी नहीं होगा fat loss
'रोजाना सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूदें और पाएं ये 7 अद्भुत फायदे' इस आर्टिकल को तो आपने बहुत ज्यादा पसंद किया। क्योंकि इसमें रोजाना सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूदकर महिलाएं बहुत सारे बेनिफिट्स पा सकती हैं। जी हां रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से वह अपना वजन कम करने के साथ-साथ सुंदर त्वचा और बहुत सारे फायदे जैसे डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल, तनाव आदि से राहत पा सकती हैं। बिजी शेड्यूल के चलते अगर आपके पास एक्सरसाइज करने का ज्यादा टाइम नहीं है। तो रोजाना सुबह 15 मिनट रस्सी कूदना शुरू कर दीजिए। इससे सिर्फ 15 ही मिनट में पूरी बॉडी का वर्कआउट हो जाता, जिससे फिट बने रहने में हेल्प मिलती है।
Read more: रोजाना सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूदें और पाएं ये 7 अद्भुत फायदे
'जहां चाह वहां राह: 17 साल के बाद फैट से फिट बनी यह महिला' इस आर्टिकल को तो आपने बहुत ज्यादा पसंद किया। क्योंकि इसमें आप जैसी ही ऐसी एक महिला की कहानी थी जिसने 17 सालों के बाद अपना वेट कम कर एकदम फिट बन गई। जी हां इस महिला को 10 महीने की उम्र से Nephrotic Syndrome (किडनी संबंधी बीमारी) की समस्या थी। Repeated relapses के कारण उन्हें हमेशा स्टेरॉयड पर रहना पड़ता था। बॉडी और फेस हमेशा दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण फूला रहता था। वह किसी तरह की फिजीकल एक्टिविटी नहीं कर सकती थी क्योंकि इससे किडनी पर असर पड़ सकता था। लेकिन इस महिला ने हार नहीं मानी और खुद को डाइट और योगा से फैट से फिट बनाया।
Read more: जहां चाह वहां राह: 17 साल के बाद फैट से फिट बनी यह महिला
इन आर्टिकल के अलावा भी आपने बहुत सारे आर्टिकल को बेहद पसंद किया। जैसे 'आखिर क्यों बढ़ता है weight और कैसे करें इसे control, जानें', 'वेट लॉस करना है तो सबसे पहले इन 4 toxins को बॉडी से निकालें बाहर', 'स्पोर्ट्स ब्रा नॉर्मल ब्रा की तुलना में होती है कम्फर्टेबल जानिए', 'कैसे ब्रा फैट ने कम कर दी आपकी खूबसूरती? कोई नहीं ये 6 एक्सररसाइज हैं ना' और भी ना जानें कितने आर्टिेकल को आपने सराहा। ऐसे ही हमारे द्वारा लिखें आर्टिकल को आप पसंद करते रहे और इसमें दिए फिटनेस टिप्सन को अमल करते रहें ताकि हम आपके लिए ऐसे ही लिखते रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।