टीवी एक्ट्रेस की एक्टिंग के अलावा उनकी फिटनेस पर लगभग हर कोई फिदा रहता है। खासतौर पर लड़कियां तो उनकी तरह फिगर पाने की इच्छा रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसी फिटनेस पाने के लिए ये टीवी एक्ट्रेस कितनी मेहनत करती है? अपने बिजी शेड्यूल के बीच वर्कआउट और एक्सरसाइज के लिए कैसे समय निकालती हैं? अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि अपने बिजी शेड्यूल के बाद खुद के लिए समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी वह खुद को फिट रखने के लिए घंटों पसीना बहाती हैं। आज हम आपको टीवी की फेमस एक्ट्रेस अशनूर कौर की फिटनेस के बारे में बता रहे हैं जिसे शायद आप पटियारा बेब्स की मिनी के नाम से जानते हैं।
जी हां तन और मन को दुरुस्त रखने के लिए योग बहुत फायदेमंद होता है और ज्यादातर बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। जी हां अशनूर भी खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं और इस बात की जानकारी हमें उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर मिली। आइए जानें वह खुद को फिट रखने के लिए कौन-कौन से योग करती हैं।
इसे भी पढ़ें:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी की फिटनेस का राज है ये वर्कआउट
View this post on Instagram
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन का शो पटियाला बेब्स आजकल दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। जी हां इस मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते की कहानी को दिखाता टीवी शो 'पटियाला बेब्स' इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। यह कहानी पटियाला की है और इसमें मां-बेटी के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। अशूनर इसमें चुलबुली बेटी का किरदार निभा रही है जो अपनी मां को बहुत प्यार करती है और फैशन की दीवानी है।
प्राणायाम
अशनूर खुद को फिट रखने के लिए प्राणायाम करती हैं। जी हां कपालभाति प्राणायाम एक प्रभावकारी योग क्रिया है, जिससे एक नए जीवन का निर्माण होता है। यह एक संस्कृत शब्द है, जहां कपाल का अर्थ 'ललाट' और भाति का अर्थ 'चमकना' होता है और प्राणायाम एक श्वांस की शैली है। कपालभाति रेगुलर करने से चेहरे पर ग्लो आता है और ब्रेन तेज होता है। साथ ही इसे करने से आपका वजन तेजी से कम होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आपका दिनभर का स्ट्रेस भी दूर होता है।
भुजंगासन
अशनूर अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए भुजंगासन भी करती हैं। इस आसन को करने के लिए पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे रखें। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े। अब शरीर के ऊपरी हिस्से को बाजुओं के सहारे उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ पल इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं। सूर्य नमस्कार करते समय भुजंगासन किया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और लोअर-बैक सपोर्ट भी अच्छा हो जाता है। इसे करने से कलाईयों की हड्डियों में मजबूती आ जाती है।
इसे भी पढ़ें:ये है 'इश्कबाज़’ की अनिका के परफेक्ट फिगर का राज
पूर्ण हलासन
हर कोई इस योग आसन को नहीं कर पाता है। लेकिन अशनूर इसे आसानी से कर लेती हैं। हलासन करने से हमारा शरीर लचीला बनता है और इससे हमारी रीढ़ सदा जवान बनी रहती है। साथ ही यह आसन थायराइड ग्रंथि, पैराथायराइड ग्रंथि, फेफड़ों और पेट के अंगों को उत्तेजित करता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सिर और चेहरों की और तेज हो जाता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार होता है और हार्मोंन लेवल कंट्रोल में रहता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब हाथों को हिप्स के नजदीक रखें। फिर अब सांस अंदर लेते हुए धीरे-धीरे अपने पॉव 90 डिग्री पर उठाएं। फिर दोनों हाथों से पीठ को सपोर्ट देते हुए ऊपर उठाएं। ये करते समय अपनी कोहनियों को जमीन पर टिकाएं रखें। अब धीरे-धीरे पैरों को वीडियो में दिए तरीके से सिर के पीछे लेकर जाएं। अपनी आंखें नाक पर रखें। आखिर में अपने हाथों को जमीन पर पहले सीधे रखें और बाद में इस तरह से पकड़ लें।
अशनूर की उम्र अभी मात्र 15 हैं। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत 5 साल की उम्र से ही कर दी थी। टीवी शो 'झांसी की रानी' उनका पहला शो था। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में वह नजर आईं। इस शो में उन्होंने नायरा के बचपन का रोल निभाया था। शो से अशनूर फेमस हो गई थीं। इस शो के अलावा अशनूर ने 'देवों के देव महादेव', 'सियासत', 'साथ निभाना साथिया', 'CID', 'शोभा सोमनाथ की', 'न बोले तुम न मैंने कुछ कहा' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। यही नहीं, अशनूर अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल की फिल्म 'मनमर्जियां' में भी काम कर चुकी हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों