herzindagi

इस वीडियो को देख जानिए सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका

सूर्य नमस्कार का अर्थ है सूरज को अर्पन या नमस्कार करना। इस वीडियो को देख जानिए आपको कैसे करना चाहिए सूर्य नमस्कार। 

Kirti Jiturekha Chauhan

Updated:- 2018-10-22, 19:42 IST

सूर्य नमस्कार का अर्थ है सूरज को अर्पन या नमस्कार करना। इसे करने से शरीर की तमाम समस्याओं को दूर किया जा सकता है लेकिन अगर ये सही तरीके से किया जाए। सूर्य नमस्कार से रोजाना दिन की शुरूआत करने पर आपका तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं।

सूर्य नमस्कार करते समय सूरज की किरणों का सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ने से आपके कई रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा सभी योगासनों से सर्वश्रेष्ठ माना गया सूर्य नमस्कार करने से शरीर को उचित मात्रा में विटामिन डी मिलता है जिससे कि आप मानसिक तनाव और मोटापा जैसी समस्या को भी दूर कर सकते हैं।

ऐसा माना जाता है कि रोज 5-10 मिनट सूर्य नमस्कार करने के बाद आपको कोई आसन करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। रोजाना सूर्य नमस्कार करने से आप कई बीमारियों को दूर रह सकती हैं। डॉक्टरों का भी यह मानना है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा दिन भर में किसी भी प्रकार की कसरत ना की जाए और वह केवल सूर्य नमस्कार को विधिपूर्वक कर ले तो उसे सभी कसरतों का फल मिल जाता है।

इस वीडियो को देख जानिए आपको कैसे करना चाहिए सूर्य नमस्कार।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

    Surya Namaskar Right Postures Health Benefits Of Morning Yoga