दुनिया देखने के लिए आंखों का सही रहना जरूरी है। लेकिन आजकल कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम होने लगी है। दरअसल इसके पीछे का कारण खराब लाइफस्टाइल,खराब खानपान और बढ़ता स्क्रीन टाइम है। बच्चे घंटों फोन और टैब पर वक्त बिताते हैं। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाती है। आगे चल कर बच्चे को चश्मा लग जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चों की आई साइट सही बनी रहे तो अभी से ही ये 4 एक्सरसाइज उनसे जरूर करवाएं।
बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली एक्सरसाइज
आंखों को लेफ्ट-राइट घुमाएं
अपने बच्चों से आंखों को लेफ्ट-राइट घुमाने वाला एक्सरसाइज जरूर करवाएं। आंखों को घुमाने के लिए सीधे बैठना है और गर्दन को स्थिर रखना है। सिर्फ आईबॉल्स को ही घुमाना है। इससे आंखों की मूवमेंट बेहतर होती है और आई साइट में सुधार की संभावना बढ़ती है।
पलकें झपकाना
पलकों को तेजी से झपकाने से भी आंखों को फायदा पहुंचता है। 10 सेकंड तक पलकों को तेजी से झपकाएं और फिर 20 सेकेंड के लिए आंखें बंद कर लें। रोजाना 4 से 5 बार बच्चों से इस एक्सरसाइज को करवाएं, इससे आंखों को काफी
यह भी पढ़ें-बार-बार जी मिचलाने से हैं परेशान? इन योगासन से पाएं राहत
टकटकी लगाए
बच्चों से टकटकी वाली एक्सरसाइज जरूर कराएं। इसे त्राटक के नाम से जाना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक वस्तु पर फोकस करना होता है। इससे आंखों का तनाव कम होता है।
पामिंग
यह एक बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है जिससे आंखों के तनाव को दूर करने में मदद मिलती है इससे आई साइट में सुधार होता है। इसके लिए हथेलियों को एक दूसरे से तब तक रगड़ना है जब तक उनमें गर्माहट महसूस न हो। अब अपनी आंखें बंद करें और गर्म हथेलियों को उन पर रखें।कुछ मिनट तक ऐसे रहे, इससे आंखों को आराम मिलेगा
यह भी पढ़ें-तनाव दूर करने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक, बहुत फायदेमंद है यह प्राणायाम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों