स्लिम फिट होना ना सिर्फ सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि इससे रोजमर्रा की जिंदगी में भी फुर्ती बनी रहती है। लेकिन कई बार हेल्थ प्रॉब्लम्स या किसी वर्कआउट के लिए समय नहीं मिल पाने की वजह से महिलाएं बहुत कोशिशों के बावजूद वेटलॉस में कामयाब नहीं हो पातीं। ऐसी स्थिति में महिलाएं स्ट्रेस में आ जाती हैं और कॉम्लेक्स की शिकार हो जाती हैं। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर स्ट्रेस में हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं वेट लॉस का एक बेहद आसान तरीका, जो आप आसानी से अपना सकती हैं। इसमें आपको किसी तरह की मेहनत करने की जरूरत नहीं है। ये तरीका है सेब और शहद को साथ में लेने का। आइए जानते हैं कि सेब और शहद को वेट लॉस के लिए कैसे लिया जा सकता है-
सेब के लिए अंग्रेजी में कहावत है, An apple a day, keeps a doctor away, यानी रोजाना एक सेब खाने से सेहत इतनी अच्छी बनी रहती है कि डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। जाहिर है सेब कई तरह के पोषक तत्वों, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है।
ढेर सारी खूबियों वाले सेब में फाइबर भी अच्छी-खासी क्वांटिटी में पाया जाता है, इसीलिए वेट लॉस के लिहाज से भी यह कारगर माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: एनर्जेटिक रहने के लिए अपने डेली रूटीन में ये एसेंशियल विटामिन करें शामिल
सेब में सोडियम बहुत कम होता है। यह शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर करने में मदद करता है। विटामिन का खजाना माने जाना वाला शहद एनर्जी लेवल भी बढ़ाता है और कैलोरी बर्न करने में भी मददगार है। एक छोटे सेब से अमूमन 65 कैलोरी मिलती हैं और इसमें फैट बिल्कुल नही होता, वहीं मीडियम साइज के सेब में 110 कैलोरी मिलती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: रोज 3 खजूर खाने से शरीर में दिखेंगे जबरदस्त बदलाव
सेब खाने से वेटलॉस के साथ कई और फायदे भी मिलते हैं। इससे दांत सफेद और हेल्दी रहते हैं, दिमाग हेल्दी रहता है। डाइजेशन अच्छा रखने में सेब काफी मदद करता है। इसके डाइटरी फाइबर्स पाचन क्रिया को अच्छा रखने में मदद करते हैं।
सेब नियमित रूप से खाने से कैंसर और डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। यह दिल को जवां रखता है, साथ ही इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर के टॉक्सिन्स से मुक्ति दिलाने में मदद करते हैं।
शहद भी वेटलॉस में बहुत असरदार माना जाता है। शहद कुदरती तौर पर मीठा होता है। नियमित रूप से शहद लेने पर यह शरीर को पोषण तो देता ही है, साथ ही यह शुगर क्रेविंग को भी कंट्रोल करता है। वेटलॉस के लिए शहद का इस्तेमाल काफी पॉपुलर है। बहुत सी महिलाएं वेट लॉस के लिए सुबह गर्म पानी के साथ शहद लेना पसंद करती हैं, वहीं कुछ महिलाएं शहद के साथ नींबू पानी लेना भी पसंद करती हैं। लेकिन अगर आपको ये दोनों ऑप्शन पसंद नहीं हैं तो आप शहद को सेब के साथ ले सकती हैं। अगर आप घर बैठे सस्ते दामों पर विश्वसनीय ब्रांड का शहद पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। Apis Himalaya Honey, 1kg (Buy 1 Get 1 Free), जिसकी एमआरपी ₹ 390.00 है, डील के तहत आपको ₹ 295.00 में मिल जाएगा।
आप चाहें तो सेब को क्रश करके शहद के साथ ले सकती हैं या फिर सेब की स्लाइस काटकर उसे शहद में डुबोकर खा सकती हैं। इससे आपको शहद की कुदरती मिठास भी मिल जाएगी और सेब का फाइबर भी। सेब और शहद साथ में लेने से आपकी शुगर क्रेविंग भी कंट्रोल हो जाएगी और लंबे वक्त तक पेट के भरे होने का अहसास भी रहेगा और कैलोरी इनटेक पर काबू पाने में आसानी होगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी तो इसे जरूर शेयर करें, हेल्थ और न्यूट्रिशन से जुड़ी अन्य अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।