Easy Bed Exercises: मोटापा एक बड़ी समस्या है। यह कई बीमारियों का कारण बन सकता है। बढ़ते वजन को समय रहते कंट्रोल करना जरूरी होता है, वरना इसका आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। वेट लॉस के लिए लोग कई तरकीब आजमाते हैं। लेकिन, असल में हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज, दोनों का सही बैलैंस वजन कम करने के लिए जरूरी है। काफी लोग आलस या टाइम की कमी के चलते जिम नहीं जा पाते हैं या घर पर भी एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम आपको 2 ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बेड पर भी कर सकती हैं। ये शरीर की चर्बी को कम करती हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
प्लैंक एक्सरसाइज
- इसे आप आसानी से बेड पर कर सकती हैं।
- इसे करने के लिए, सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
- शरीर को एक सीध में रखें।
- हथेलियों और पंजों पर दबाव डालते हुए प्लैंक की पोजिशन में आ जाएं।
- शरीर को एक सीध में रखें।
- शरीर को ऊपर उठाकर प्लैंक की पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
- आपके शरीर का भार पंजों और हाथों पर होना चाहिए।
- इसे आपको रोज 5 मिनट के लिए करना है।
- इसे करने से बेली फैट और आर्म फैट कम होता है।
- यह एक्सरसाइज पूरे शरीर की चर्बी को कम करने में कारगर है।
- इससे मसल्स को मजबूती मिलती है।
यह भी पढ़ें-चलते-चलते करें ये 2 एक्सरसाइज, तेजी से कम होगी बाजुओं की चर्बी
रिवर्स क्रंचेज
- यह एक्सरसाइज भी बेड पर की जा सकती है।
- इसे करने के लिए बिस्तर पर कमर के बल लेट जाएं।
- अब बांहों को सीधा रखें और हथेलियों को नीचे की तरफ रखें।
- अब 90 डिग्री पर आप अपने घुटनों को बेंड करें और अपने पैरों को ऊपर की ओर उठाएं।
- अपनी जांघों को फ्लोर से 90 डिग्री पर रखें।
- हथेलियों पर दबाव डालें और हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं।
- घुटनों को सीने की तरफ करें।
- इसके बाद, हिप्स को वापस नीचे की तरफ ले जाएं।
- इसी तरह से इसे दोहराएं।
- इस एक्सरसाइज को करने से पेट और हिप्स की चर्बी कम होगी।
- इससे जांघों की मांसपेशियों पर भी दबाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें- बिस्तर पर उल्टा लेटकर सिर्फ 10 मिनट ये योग करें, पेट की चर्बी होगी कम
बिस्तर में लेटे-लेटे इन 2 एक्सरसाइज को करने से आप आसानी से पूरे शरीर की चर्बी को कम कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों