टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को कौन नहीं जानता। यह है मोहब्बतें और बनू मैं तेरी दुल्हन जैसे सुपर हिट टीवी सीरियल करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी सभी की चहेती हैं। वह जितनी अच्छी दिखती हैं उतनी ही अच्छी एक्टिंग भी करती हैं। अपने अब तक के करियर में दिव्यांका त्रिपाठी में बहुत सारे बदलाव देखे गए। भोपाल की रहने वाली सीधी साधी दिव्यांका ने इंडस्ट्री में जब कदम रखा था तो उनका वजन काफी था। दिव्यांका ने इसपर काफी वर्कआउट किया। दिव्यांका त्रिपाठी, ने अपने खानपान से लेकर अपने लाइफस्टाइल तक में बहुत सारे बदलाव किए।
इसे जरूर पढ़ें:टीवी सीरियल की इस बहू से जानें सुंदर दिखने के घुरेलू नुस्खेदिव्यांका त्रिपाठी अपने पहले ही सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से ही काफी फेमस हो गईं थीं और फिर उन्हें बीच में कोई खास टीवी सीरियल नहीं किया। इसक बाद एकता कपूर ने उन्हें अपने सीरियल ‘यह हैं मोहब्बतें ’ में काम दिया। वह इस सीरियल में लीड रोल में थीं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि साधारण सी दिखने वाली दिव्यांका इशिता भल्ला के किरदार को बखूबी निभाएंगी। मगर, किरदार की मांग के अनुसार दिव्यांका को अपना वजन भी बढ़ाना पड़ा। मगर, अब इस शो को दिव्यांका गुड बाय कह चुकी हैं और वह आजकल एक रियालिटी शो ‘द वॉयस’ में हैं। इस शो में दिव्यांका को पहली बार ग्लैमरस अवतार में देखा गया। आइए जानते हैं कि उनकी फैट से फिट होने की क्या कहानी है।
डांस
दिव्यांका त्रिपाठी जितनी अच्छी एक्टिंग करती हैं उतनी अच्छी वो डांसर भी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की मानें तो वजन कम करने के लिए केवल जिम जाने से बात नहीं बनती। बल्कि डांस करना भी बहुत जरूरी है। डांस आपके हैप्पी हारमोंस को एक्टिव कर देता है और साथ ही साथ इससे एक्सट्रा फैट भी कम होता है। इसलिए दिव्यांका ने अपना फोकस डांस पर किया। शूटिंग के टाइट शिड्यूल के बाद दिव्यांका को जब भी समय मिला तो वह डांस करती थीं।
फूड
दिव्यांका ने डांस के साथ साथ अपने खान-पान पर भी खूब ध्यान दिया। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया, ‘मेरे लिए डाइट को कंट्रोल करना सबसे जरूरी था। मैंने, सबसे पहले अपनी डाइट से कार्ब्स हटाए। क्योंकि वो मुझे डाइजेस्ट नहीं होते थे। शुगर इनटेक भी बंद कर दिया। मैं प्रोटीन और फइबर्स ज्यादा लेने लगी। मेरा मेटाबॉलीक रेट बहुत अच्छा नहीं था इसलिए मैंने पानी खूब पीना शुरू किया। इसके साथ ही मैं चीट डाइट के नाम पर रोटी खा लेती हूं।
इसे जरूर पढ़ें:Divyanka Tripathi के ये 5 ब्लाउज डिजाइन आपकी साड़ी को बना देंगे स्टाइलिश
इसके साथ ही मैं सुबह 10 से 11 के बीच अपना ब्रेकफास्ट ले लेती हूं और उसमें ग्रीन जूस जरूर पीती हूं। मैं दिन में भी पनीर, वेजिटेबल्स और सूप लेती हूं। मुझे चीज बहुत पसंद है। इसलिए मैं अपने पास चीज का डिब्बा रखती हूं और दिन भर में कई बाइट्स लेती रहती हूं।’
एक्सरसाइज
दिव्यांका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तरह-तरह की तस्वीरें डालती हैं। इसके साथ ही वह अपने जिमिंग की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। दिव्यांका को कार्डियों के साथ-साथ तरह-तरह की एक्सरसाइज करना पसंद है। दिव्यांका बताती हैं, ‘मैं दिनभर में कभी भी एक्सरसाइज कर लेती हूं। मगर, मैं रेग्युलर एक्सरसाइज करती हूं। मुझे इसमें चीटिंग पसंद नहीं है। ’
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों