क्या योग आपके लिए उपयोगी है? हां बहुत ज्यादा। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बिजी लाइफस्टाइल में योग के हेल्थ बेनिफिट्स को स्वीकार किया हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, महिलाएं फिट और हेल्दी रहने के लिए नेचुरल तरीकों का चयन कर रही हैं। रुजुता अभी 45 साल की है और लेकिन अभी भी वह दिखने में अपनी उम्र से बहुत छोटी लगती है। इसका श्रेय वह डाइट के साथ-साथ योग को देती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Rujuta Diwekar: Get Fit, Slim And Healthy With Yoga
योग के फायदे
योग महत्वपूर्ण क्यों है? यह एक खुला सीक्रेट है; योग शांतिपूर्ण तरीके से शरीर और मन को पाने के लिए मानसिक और शारीरिक विषयों को जोड़ता है। यहां योग करने के कुछ स्वास्थ्य लाभ दिए गए हैं:
- आपके शरीर के लचीलेपन में सुधार करता है।
- योग मसल्स को मजबूत बनाने में हेल्प करता है।
- कार्टिलेज और जोड़ों के टूटने को रोकने में मदद करने के लिए जरूरी है।
- यह आपकी रीढ़ को अधिक लचीला और मजबूत बनाकर सुरक्षित रखता है।
- ध्यान और एकाग्रता में मदद करता है।
- शरीर में स्ट्रेस और टेंशन कम कर पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है।
- आपकी हड्डियों के हेल्थ और गुणवत्ता को बनाए रखता है।
- योग आपके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। यह दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।
- आपकी इम्यूनिटी सिस्टम में सुधार करता है और एक अच्छा संतुलन बनाए रखता है।
वह अक्सर अपने गुरु के साथ कड़े योग आसन करती देखी जाती हैं और ये सब उनके सोशल अकाउंट पर आसानी से देखा जा सकता है। जी हां वह समय-समय पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट वह अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रुजुता का कहना हैं कि "मेरे योग शिक्षक सर्वोत्कृष्ट बावजी हैं, जो अभ्यास और साधना के बारे में बहुत गंभीर हैं, लेकिन इसके प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत अनोखा है। आज, @kobadvariava ने कक्षा में यह घोषित किया कि फिलॉस्पी विलॉस्पी केवल बकवास है, यह केवल अग्नि है। अग्नि आसन में है, फिलॉस्पी सिर्फ धुआं है। आग पर ध्यान दें, बाकि सब टाइमपास है, ”ये उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम इमेज में लिखा है।
All Image Courtesy: rujuta.diwekar/Instagram
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों