अक्सर महिलाएं अपने लटके हुए पेट को लेकर काफी परेशान होती हैं। पेट का फैट महिलाओं में इन्कॉन्फिडेंस का कारण भी बनता है। सोशल गैदरिंग में या किसी फंक्शन में महिलाएं अपने लटके हुए पेट के साथ काफी ज्यादा नर्वस नजर आती हैं। बैली फैट आजकल के लाइफस्टाइल के कारण आ जाता है।
हाई कैलोरी फूड, आरामतलबी वाली जीवनशैली, जरूरत से ज्यादा मीठा, स्ट्रेस, डिप्रेशन, चिंता, लोअर फैट, ये सबकुछ पेट की अतिरिक्त चर्बी की वजह बनते हैं। अगर आप भी बैली फैट को लेकर टेंशन में हैं, तो रिलैक्स हो जाइए। बैली फैट घटाने के लिए आप कुछ ऐसी एक्सरसाइज कर सकती है, जो इसके लिए काफी असरदार मानी जाती हैं।
आइए जानें ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में-
नी प्लैंकKnee Plank
इस एक्सरसाइजके लिए आप सबसे पहले स्ट्रेट होकर लेट जाएं और इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ लें। इसके बाद हाथों को 90 डिग्री के एंगल पर मोड़े। 45 सेकेंड तक यह एक्सरसाइज करने से आपके पेट के मसल्स काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं और इससे आपकी फिगर परफेक्ट शेप में आ आएगी। लटके हुए पेट को अंदर करने के लिए यह एक्सरसाइज बेहतरीन मानी जाती है।
इसे जरूर पढ़ें:ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज पैरों के लिए है बहुत फायदेमंद, दर्द से लेकर पॉश्चर तक होगा ऐसा असर
प्लैंक एक्सरसाइजPlank Exercise
प्लैंक एक्सरसाइज करने से आपके पेट की मसल्स को मजबूती मिलती है। इस एक्सरसाइज को अगर आप रोजाना 45 सेकेंड कर लेती हैं तो कुछ ही हफ्तों में आपको इसका असर नजर आने लगेगा। अच्छी बात ये है कि इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी आसानी से कर सकती हैं। इसमें आपको कुछ देर के लिए पैरों के पंजों और कोहनी पर शरीर का भार रखना होता है और उसके बाद सामान्य स्थिति में आना होता है।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाओं के मेटाबोलिक हार्मोन को पावरफुल बनाती है कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
साइड प्लैंकSide Plank
इस एक्सरसाइज के लिए आपको बैलेंस बनाने में शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। कोशिश करें कि इस एक्सरसाइज को रोजाना कम से कम 45 सेकेंड जरूर करें। इसके लिए पहले एक तरफ करवट लेकर लेट जाएं और फिर एक हाथ और कुहनी पर पूरे शरीर का वजह डालते हुए धीरे-धीरे शरीर को उठाएं। जब शरीर में हवा में उठाएं तो दूसरा हाथ उस वक्त कमर पर रखें। इसके बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। अब यही प्रक्रिया दूसरी तरफ करवट लेकर करें। यह एक्सरसाइज करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कम और बॉडी पूरी तरह सीधी रहे।
जैक नाइफ सिट-अप्सJack Knife Sit Ups
जैक नाइफ सिट अप्स करने से आपका लटका हुआ पेट तेजी से अंदर जाता है, लेकिन इसके लिए आपको शरीर पर काफी ज्यादा जोर डालना पड़ता है। इस एक्सरसाइज को रोजाना कम से कम 30 सेकेंड के लिए जरूर करें। इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे लेट जाएं। इसके बाद पैरों को धीरे-धीरे हवा में उठाएं। इसके बाद शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाते हुए हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। कुछ देर इस स्थिति में रहने के बाद वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
कोबरा स्ट्रेचCobra Stretch
इस एक्सरसाइज को भुजंगासन भी कहा जाता है। इसे करने के लिए पहले आप पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे अपने हाथों पर शरीर के ऊपरी हिस्से का वजन डालते हुए उसे उठाने का प्रयास करें। इस स्थित में ऊपरी हिस्से को यथासंभव उठाने की कोशिश करें। इस एक्सरसाइज को करते हुए दोनों पैरों के बीच की दूरी को कम करें और पैरों को पूरी तरह से तान कर रखें। ध्यान दें कि इस मुद्रा में सांस धीरे-धीरे लें और छोड़ें। इसके बाद वापस मूल स्थिति में आ जाएं। अगर आप रोजाना यह एक्सरसाइज 30 मिनट के लिए करें तो जल्द ही आपका लटका हुआ पेट नजर आना बंद हो जाएगी।
Recommended Video
अगर आपको ये एक्सरसाइज उपयोगी लगीं, तो इन्हें जरूर शेयर करें। फिट रहने के लिए अपडेट्स पाना चाहती हैं तो विजिट करती रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों