herzindagi
malaika arora anulom vilom main

फिट रहने और जवां निखार पाने के लिए मलाइका की तरह रोजाना अनुलोम-विलोम करें

अगर आप भी बॉलीवुड की फिट एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा की तरह खुद को बढ़ती उम्र में जवां बनाए रखना चाहती हैं तो रोजाना कुछ देर अनुलोम-विलोम करें।   
Editorial
Updated:- 2021-03-08, 19:55 IST

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिट एक्‍ट्रेसेस में से एक हैंं। कोई भी उनकी फिटनेस और चेहरे के ग्‍लो को देखकर असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि वह खुद को फिट और बढ़ती उम्र में जवां बनाए रखने के लिए रोजाना योग और एक्‍सरसाइज करती हैं। इतना ही नहीं वह अपने फैन्‍स को फिटनेस के प्रति इंस्‍पायर करने के लिए इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से योग के वीडियो और फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने प्राणायाम करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। अगर आप भी मलाइका की तरह खुद को फिट और जवां बनाए रखना चाहती हैं तो रोजाना कुछ देर अनुलोम-विलोम करें।

मलाइका अरोड़ा ने प्राणायम में अनुलोम विलोम के फायदे के बारे में बताते हुए कैप्‍शन में लिखा है, ''आज का #MalaikasMoveOfTheWeek प्राणायाम का एक सरल रूप है। कभी-कभी शरीर को हिलाना-डुलाना जरूरी नहीं होता है बल्कि सांसों पर फोकस करना जरूरी होता है। आपकी सांसे आपकी संपूर्ण हेल्‍थ को प्रभावित करती हैंं और इसीलिए सांसों की एक्‍सरसाइज करना महत्वपूर्ण होता है।''

मलाइका ने बताए अनुलोम विलोम के फायदे

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

अनुलोम विलोम प्राणायाम को वैकल्पिक नाक से श्वास लेने की तकनीक के रूप में भी जाना जाता है। इस श्वास तकनीक के कई लाभ हैं

  • इम्‍यूनिटी में सुधार करता है।
  • आपकी याददाश्त बढ़ाता है।
  • श्वसन और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।
  • ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
  • नींद में सुधारकरता है और तनाव को कम करने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें: रोजाना करेंगी ये 2 प्राणायाम तो वजन होगा कम और स्किन करेगी ग्‍लो

अनुलोम विलोम के अन्‍य फायदे

malaika arora anulom vilom inside

  • अनुलोम विलोम प्राणायाम करके आप वजन कम कर सकती हैं। जी हां यह डाइजेस्टिव सिस्‍टम को दुरुस्त बनाता है, जिससे आपको अतिरिक्त कैलोरी को भी जल्दी बर्न कर सकती हैं।
  • अनुलोम विलोम शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। कई बार खान-पान में बरती लापरवाही के चलते शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं। शरीर को डिटॉक्‍स करने के लिए आपको रोजाना अनुलोम विलोम करना चाहिए।
  • त्वचा के लिए भी अनुलोम विलोम काफी फायदेमंद होता है। जैसा कि आप जानती ही होगी कि अनुलोम विलोम एक नाड़ी शोधन योग है जो शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स करने का काम करता है जिससे त्वचा को भी फायदा मिलता है। त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ-साथ यह आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखता है।

अनुलोम विलोम करने का तरीका

anulom vilom inside

  • अनुलोम विलोम को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं। अपने हाथों को घुटनों पर रखें और आंखे बंद कर लें।
  • फिर अपने दाहिने अंगूठे को अपने दाहिने नथुने पर रखें और इसे बंद करें। 4 गिनती के लिए अपने बाएं नथुने से गहराई से श्वास लें।
  • अब अपनी दाहिनी अनामिका के साथ अपने बाएं नथुने को बंद करें और 2 सेकंड के लिए उन्हें पकड़ें।
  • इस स्‍टेप में आप अपने दोनों नथुने बंद करें जैसे अपनी सांस रोक रही हैं।
  • अब, अपने दाहिने नथुने से अपने दाहिने अंगूठे को हटा दें और अपने दाहिने नथुने के माध्यम से गहराई से सांस छोड़ें।
  • अब अपने बाएं नथुने पर अपनी अनामिका को टिकाते हुए 4 काउंट के लिए अपने दाहिने नथुने से श्वास लें और फिर, दोनों नथुनों को 2 सेकंड के लिए बंद करें और अपनी बायीं नासिका से गहरी सांस लें।
  • इस प्रक्रिया को 5 मिनट तक दोहराएं।
  • इसे करते समय अपनी सांसों पर ध्यान दें।

इसे जरूर पढ़ें:'अनुलोम-विलोम' रोजाना 10 मिनट करने से महिलाओं को मिलेंगे ये 10 फायदे

सावधानी

  • कुछ महिलाएं सांस भरने और छोड़ने के अनुपात को 1:2 नहीं रखती हैं। लेकिन बहुत तेजी से और जल्दी-जल्दी सांस भरती और छोड़ती हैंं। इससे वातावरण में मौजूद धूल-मिट्टी, बैक्‍टीरिया और वायरस आदि सांस नली में पहुंचकर कई तरह के इंफेक्‍शन पैदा कर सकते हैं।
  • आपको साफ वातावरण में ही इस प्राणायाम को करने का अभ्‍यास करना चाहिए।
  • सांस लेते समय अपना ध्यान दोनों आंखों के बीच में मौजूद आज्ञा चक्र पर ध्यान एकत्रित करना चाहिए।
  • इस बात का ध्‍यान रखें कि अनुलोम-विलोम करने के स्टेप सही हों।

सांस लेने की इस प्राणायाम को आप भी जरूर आजमाएं और मुझे बताएं कि आप कैसा महसूस करती हैं? फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।