फिट रहने के लिए रोज सुबह बिस्तर में ही करें ये 2 एक्सरसाइज

क्या आप दिन भर थके हुए रहते हैं? क्या आपकी फिटनेस खराब हो रही है और आपके पास एक्सरसाइज करने का टाइम नहीं है? तो रोज सुबह बेड पर ही एक्सपर्ट की बताई इन एक्सरसाइज को करें।

 
 minute stretch in bed

हेल्दी रहने के लिए सुबह समय पर जागना और रात को समय पर सोना जरूरी है। इसके साथ ही दिन की शुरुआत आप किस तरह से कर रही हैं, इसका भी आपकी फिटनेस पर असर होता है। अक्सर लोग फिटनेस पर तब ध्यान देते हैं, जब इसके खराब होने की वजह से सेहत से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। फिट रहने, मोटापा कम करने और बीमारियों से बचाव करने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। लेकिन ज्यादातर लोग अपने बिजी शिड्यूल की वजह से एक्सरसाइज के लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं।

यहां हम आपको 2 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको रोज सुबह बिस्तर में ही सिर्फ 5 मिनट करना है और कुछ ही दिनों में आपको आपकी फिटनेस और एनर्जी लेवल में सुधार नजर आएगा। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं। साथ ही उत्तराखंड सरकार की योगा ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

एक्सरसाइज 1

easy exercise for fitness

  • सबसे पहले बिस्तर पर बैठ जाएं।
  • पालती मार कर बैठ जाएं।
  • दोनों पैरों को इसी पोजिशन में एक-दूसरे से थोड़ा दूर करें।
  • तकिये को वर्टिकल पोजिशन में अपने आगे रखें।
  • दोनों हाथों को सामने की तरफ रखते हुए तकिए की ओर झुकें।
  • फिर वापिस पुरानी पोजिशन में आ जाएं।
  • ऐसा 5-7 बार करें।

क्या होंगे फायदे?

  • इससे रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।
  • पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें- Arm Fat: बाजुओं का प्लस साइज हो जाएगा कम, सुबह सिर्फ 15 मिनट करें ये 1 एक्सरसाइज

एक्सरसाइज 2

morning exercise for weight loss

  • बिस्तर पर बैठ जाएं।
  • पैरों को आगे की तरफ फैलाएं।
  • अपने हाथों को घुटनों पर रखें।
  • अब धीरे-धीरे अपने तलवों को तरफ झुकें।
  • फिर पुरानी पोजिशन में वापिस आ जाएं।
  • ऐसा 5-7 बार करें।

क्या होंगे फायदे?

  • इससे पेट की चर्बी कम होगी।
  • गर्दन, कंधे और पीठ का लचीलापन बढ़ेगा।
  • इमोशनल बैलेंस बढ़ता है।
  • पेट की मांसपेशियों पर दवाब बढ़ेगा।
  • पेट आसानी से साफ होगा।

यह भी पढ़ें- कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये एक्सरसाइज, प्लस साइज हो जाएगा कम

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP