मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या है जो खुद में एक बहुत बड़ी बीमारी भी है और कई तरह की बीमारियों की जड़ भी है। अगर आपको लगता है कि कई सारी एक्सरसाइज और डाइट के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आप एक जापानी तरीका अपना सकती हैं। जापान में आपने देखा होगा कि लोग फिट रहते हैं। इसके लिए उनके खान-पान से लेकर उनकी एक्सरसाइज करने की तकनीक तक सब कुछ थोड़ा अलग है। जापान के एक डॉक्टर ने एक खास एक्सरसाइज बताई है जो सिर्फ लेटे हुए ही आपका वजन कम करने में मदद कर सकती है। खास तौर पर ये बेली फैट पर असर करती है।
ये सिर्फ आपके मोटापे को ही कम नहीं करेगा बल्कि ये इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा है क्योंकि ये आपकी पाचन क्रिया को भी ठीक कर देता है।
इस तरीके को जापानी डॉक्टर Toshiki Fukutsudzi ने बताया है। दरअसल, ये तरीका पॉश्चर से जुड़ा हुआ है और अगर इंसान की पिंडली यानी पेल्विक पॉश्चर सही नहीं होता है तो न सिर्फ कई तरह की बीमारियां घर करती हैं बल्कि इससे काफी फैट भी कमर के आस-पास जमा हो जाता है। इस तरीके से आपको काफी आराम भी मिलेगा और साथ ही साथ वजन कम होगा।
इसे जरूर पढ़ें- छवि मित्तल ने शेयर किया अपना फिटनेस रुटीन, मांओं को लेनी चाहिए सीख
Toshiki Fukutsudzi ने बताया है कि वेट लॉस आपके BMR यानी बेसल मेटाबॉलिक रेट पर निर्भर करता है और इसके लिए आपको डाइट और एक्सरसाइज की भी जरूरत होती है, लेकिन साथ ही साथ वजन कम करने में 20% योगदान ये जापानी तकनीक भी दे सकती है।
खास तौर पर अगर आप बेली फैट से परेशान हैं तो इस तकनीक को जरूर आजमाएं।
- सबसे पहले एक मोटा टॉवल ले लें और उसे सिलेंड्रिकल आकार में रोल कर लें। इसे वैसे ही रोल करना है जैसा तस्वीर में दिखाया गया है।
- इसके बाद आपको पीठ के बल सीधे जमीन पर लेट जाना है। आप चाहें तो योगा मैट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अपनी कमर के नीचे तौलिए को रखें। ये नाभी के ठीक नीचे होना चाहिए।
- अब अपने पैरों के अंगूठों को जोड़ते हुए पैरों को खोलने की कोशिश करें। जितना खोल सकती हैं खोलें। एड़ियां जमीन पर ही होनी चाहिए। ऐसे में जब पैरों को फैलाएंगे तब कमर से लेकर नीचे तक आपको थोड़ा स्ट्रेस महसूस होगा।
- ऐसे ही हाथों की उंगलियों को भी जोड़ें। हाथ ऊपर की तरफ होने चाहिएं। इसी पोजीशन में आपको 5 मिनट तक रहना है। शुरुआत में आप इसमें 1-2 मिनट भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बिस्तर पर बैठे-बैठे ये 6 आसान एक्सरसाइज करें, होगा वेट लॉस और रहेंगी फिट
अगर आपको कमर में कोई समस्या है तो आप बिना डॉक्टरी सलाह के ये न करें। अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो ये एक्सरसाइज करने के बाद शरीर में थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है। पर घबराएं नहीं ये नॉर्मल है। बहुत ज्यादा दर्द नहीं होगा।
इस ट्रिक को रोज़ 5 मिनट किया जा सकता है और इससे आपके शरीर में बहुत ज्यादा स्फूर्ति भी आएगी। आप इसे आसानी से खाली पेट कर सकती हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए आप जुड़े रहें हर जिंदगी से।
All Image Credit: The Healthy/ Pinterest/ klubfedotova.ru
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।