दंगल, लूडो, सूरज पे मंगल भारी और ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने काफी तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की है। फिल्मों में तो वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा ही रही हैं, उनका स्टाइलिंग सेंस भी अब लड़कियों को इंस्पायर करने लगा है। फातिमा का स्टाइल काफी वर्सेटाइल है, वह वेस्टर्न वियर की ही तरह एथनिक वियर को भी उतनी ही खूबसूरती से कैरी करती है। वह कई मौकों पर साड़ी लुक में नजर आ चुकी है और हर बार साड़ी में स्टाइल के साथ-साथ एक एलीगेंस भी नजर आता है। ऐसे में हर उम्र की महिलाएं फातिमा शेख के साड़ी लुक्स से इंस्पायर होकर अपना स्टाइल अपडेट कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के कुछ साड़ी लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-
फ्लोरल साड़ी लुक
समर्स में फ्लोरल प्रिंट को काफी पसंद किया जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा ने भी इस लुक में सिल्क ऑर्गेन्जा साड़ी पहनी हैं। इस व्हाइट साड़ी में पिंक हैंडपेंटेड फ्लोरल लुक को शामिल किया गया है। अगर आप समर्स में लाइटवेट साड़ी पहनना चाहती हैं तो फातिमा के इस लुक से आईडिया लें। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए फातिमा ने स्मॉल ईयररिंग्स और बन लुक बनाया है। अगर आप फातिमा के इस साड़ी लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो ऐसे में आप एक खूबसूरत नेकपीस पहन सकती हैं। वहीं हेयर्स में बन की जगह स्लीक पोनीटेल या ओपन वेव्स लुक कैरी कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-ब्लैक का फैशन कभी नहीं होता आउट, ये हैं इसकी 5 वजहें
मल्टीकलर प्रिंटेड साड़ी लुक
इस लुक में भी फातिमा ने फ्लोरल प्रिंट को प्राथमिकता दी है। हालांकि इस बार उनका लुक काफी कलरफुल है। उन्होंने मल्टीकलर डिफरेंट फ्लोरल प्रिंट साड़ीके साथ स्लीवलेस ब्लाउज को टीमअप किया है। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए इस साड़ी के साथ बेल्ट को भी स्टाइल किया है। अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा के इस लुक को रिक्रिएट कर रही हैं तो ऐसे में आप सिंपल प्लेन साड़ी के साथ भी सीक्वेंस ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं मेकअप में आप स्मोकी आईज लुक क्रिएट करें। वहीं अगर आप प्रिंटेड साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी कर रही हैं तो ऐसे रफल्स स्लीव्स को चुन सकती हैं।
स्ट्राइप्स साड़ी लुक
समर्स में स्ट्राइप्स लुक काफी पसंद किया जाता है। आप फातिमा की तरह साड़ी में भी स्ट्राइप्स साड़ी लुकको कैरी कर सकती हैं। लाइट कलर साड़ी के साथ फातिमा ने आइवरी कलर की फुल स्लीव्स ब्लाउज को टीमअप किया है। स्लीव्स का नेट लुक उसे और भी खास बना रहा है। आप केजुअल से लेकर ऑफिस में स्ट्राइप्स साड़ी लुक को पहन सकती हैं। साड़ी लुक को एन्हॉन्स करने के लिए आप लॉन्ग ईयररिंग्स से लेकर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी को टीमअप कर सकती हैं। वहीं हेयर्स में ओपन लुक के अलावा स्लीक लो पोनीटेल हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा लगेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-आलिया से लेकर जान्हवी तक कई बॉलीवुड दीवाज़ कर चुकी हैं कोरसेट स्टाइल आउटफिट को कैरी
व्हाइट साड़ी लुक
समर्स में व्हाइट कलर कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। ऐसे में अगर आप स्टाइल के साथ कंफर्ट को भी चुन रही हैं तो फातिमा की तरह व्हाइट साड़ीको कैरी कर सकती हैं। फातिमा ने इस लुक में व्हाइट साड़ी के साथ येलो ब्लाउज को टीमअप किया है, लेकिन आप ऑल व्हाइट लुक भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप व्हाइट हाईनेक ब्लाउज के साथ गोल्डन बेल्ट को पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा आप रेड, ग्रीन, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर ब्लाउज पहनकर कलर ब्लॉकिंग भी कर सकती हैं। व्हाइट साड़ी के साथ ऑक्सीडाइज्ड लॉन्ग नेकपीस पहनकर स्टेटमेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं।
तो आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का कौन सा साड़ी लुक सबसे अच्छा लगा, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों