herzindagi
how to wear yellow colour in wedding function tips

पार्टी में पहनना है येलो कलर, बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप पार्टी में येलो कलर पहनने का मन बना रही हैं तो पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लें।  
Editorial
Updated:- 2020-02-27, 14:52 IST

येलो एक ऐसा कलर है, जो मन को ताजगी से भर देता है। खासतौर से, स्प्रिंग सीजन में अक्सर लड़कियां पीला रंग पहनना काफी पसंद करती हैं। यह कलर मूड को बूस्टअप करके हैप्पीनेस का अहसास देता है। आप इस कलर को सिर्फ केजुअल में ही नहीं, बल्कि पार्टी में भी आसानी से पहन सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं। वैसे सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस कलर को पहनना काफी पसंद करती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने येलो कलर का टाई डाई गाउन पहना था। इसके अलावा करीना कपूर ने भी अपने भाई अरमान जैन की शादी में येलो कलर को ही प्राथमिकता दी थी। इसलिए अगर आप भी पार्टी में कुछ खास पहनना चाहती हैं तो येलो कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।

आज हम आपको मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना कपूर के कुछ बेहतरीन येलो कलर आउटफिट के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी काफी अच्छे लगेंगे और आप इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ येलो आउटफिट लुक-

इसे भी पढ़ें: इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट को बेहद ब्यूटीफुली कैरी करती हैं सोहा अली खान

मलाइका अरोड़ा

how to wear yellow colour in wedding function inside

मलाइका का येलो कलर आउटफिट स्टाइल एकदम खास है और यह किसी भी महिला को काफी पसंद आएगा। इस लुक में मलाइका ने georgeschakraofficial ब्रांड का येलो कलर टाई डाई गाउन पहना है। इस वन स्लीव्स गाउन को शोल्डर से पफ लुक दिया है। साथ ही थाई स्लिट लुक इसे और भी खास बना रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने gehnajewellers1 ब्रांड की एसेसरीज पहनी है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स लुक मलाइका पर काफी अच्छा लग रहा है।

 

तारा सुतारिया

how to wear yellow colour in wedding function inside

तारा ने येलो कलर को इंडियन वियर लहंगा के रूप में कैरी किया है। इस लुक में तारा ने punitbalanaofficial ब्रांड का येलो कलर लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ तारा ने स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है। लहंगे में साइड में लटकन का इस्तेमाल किया गया है, जो लहंगे के लुक को और भी खास बना रहा है। एसेसरीज में तारा ने खूबसूरत नेकपीस पहना है। वहीं सटल मेकअप और ओपन हेयर विद वेव्स से तारा ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

 

भूमि पेडनेकर

how to wear yellow colour in wedding function inside

अगर आप वेस्टर्न वियर में येलो कलर को एक बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में पहनना चाहती हैं तो भूमि का यह लुक देखें। इस लुक में भूमि पेडनेकर ने rudrakshdwivedi ब्रांड का येलो गाउन पहना है। इस georgette गाउन को fringe लुक दिया गया है, जो इसे और भी खास बना रहा है। गाउन में थाई स्लिट लुक है, साथ ही गाउन के लुक को फुल स्लीव्स लुक दिया है। अपने इस लुक में भूमि ने नो एसेसरीज लुक रखा है। भूमि के इस लुक को divyakdsouza ने स्टाइल किया है।

इसे भी पढ़ें: इंडियन लुक में दिखना है खास, एक्ट्रेस सुरवीन चावला के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

करीना कपूर

how to wear yellow colour in wedding function inisde

करीना कपूर खान ने येलो कलर को इंडियन वियर साड़ी के रूप में पहना है। हाल ही में जब उनके भाई की शादी थी, तब करीना ने इस येलो साड़ी को पहना था। इस लुक में करीना ने nikasha_official ब्रांड की प्रिंटेड साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ करीना ने गोल्डन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज टीमअप किया है। वहीं एसेसरीज में करीना ने birdhichand @jet_gems ब्रांड के हैवी ईयररिंग्स पहने हैं। लाइट मेकअप और बन लुक से करीना ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। करीना के इस लुक को tanghavri @nidhijeswani ने स्टाइल किया है।

Image Credit: Instagram (malaikaaroraofficial,tarasutaria)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।