herzindagi
Bhashini real time translation

जानिए क्या है भाषिणी ऐप? भाषा को ट्रांसलेट करने के लिए पीएम मोदी ने किया इस्तेमाल  

असल में बीते महीनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के एक कार्यक्रम के दौरान हिन्दी से तमिल भाषा में ट्रांसलेशन के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड टूल का इस्तेमाल हुआ। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 21:09 IST

भाषिणी ऐप भारत सरकार का एक पहल है जो नागरिकों को कई भाषाओं के बीच अनुवाद करने में मदद करता है। यह ऐप डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है और इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा विकसित किया गया है।

दुनिया भर में  लगभग 7000 से ज्यादा भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। हर देश के अपनी कोई न कोई मात्र भाषा भी होती है, लेकिन हर भाषा को पढ़ना और समझना मुश्किल होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि हमें दूसरी भाषा में क्या लिखा है ये समझने की जरूरत पड़ सकती है, तो अब आप बहुत ही आसानी से दूसरी भाषा में लिखे हुए शब्दों को जान सकेंगे।  

असल में बीते महीनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के एक कार्यक्रम के दौरान हिन्दी से तमिल भाषा में ट्रांसलेशन के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड टूल का इस्तेमाल हुआ।

एआई बेस्ड इस टूल की पहली झलक आईटी राज्यमंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने मई 2022 में अपने एक्स पोस्ट के जरिए दिखाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस साल अगस्त में G20 के लिए बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में इसका जिक्र किया था।

भाषिणी ऐप के फीचर्स

  • यह ऐप 100 से अधिक भाषाओं के बीच अनुवाद करने में सक्षम है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, पंजाबी, उर्दू, असमिया, नेपाली, आदि शामिल हैं।
  • आप अपनी भाषा बोल सकते हैं और ऐप इसे दूसरी भाषा में अनुवाद करेगा।
  • आप टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं और ऐप इसे दूसरी भाषा में अनुवाद करेगा।
  • आप किसी भाषा में लिखी गई तस्वीर खींच सकते हैं और ऐप इसे दूसरी भाषा में अनुवाद करेगा।
  • आप कुछ भाषाओं के लिए डेटा डाउनलोड कर सकते हैं और उन्हें बिना इंटरनेट के अनुवाद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Upskill: इन 5 तरीकों को अपनाकर किसी भी भाषा को सीख सकते हैं आप

What is the AI tool for Indian language translation

भाषिणी ऐप कैसे काम करता है

  • सबसे पहले, आपको अपने फोन में भाषिणी ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद ऐप में भाषा चुनने के बाद जेंडर सिलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा।
  • अब आपके सामने टेक्सट और वॉयस के साथ कई ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद आप टेक्सट में अपने हिसाब से भाषा चुन सकते हैं।
  • फिर, आपको उस भाषा का चयन करना होगा जिसमें आप अनुवाद करना चाहते हैं।
  • आप टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं या अपनी भाषा बोल सकते हैं।
  • ऐप आपके द्वारा टाइप किए गए या बोले गए टेक्स्ट का अनुवाद दूसरी भाषा में दिखाएगा।

the AI tool for Indian language translation

भाषिणी ऐप के इस्तेमाल

अगर आप किसी ऐसी जगह यात्रा कर रहे हैं जहां आपको स्थानीय भाषा नहीं पता है, तो यह ऐप आपको स्थानीय लोगों से संवाद करने में मदद कर सकता है या किसी दूसरी भाषा में पढ़ रहे हैं, तो यह ऐप आपको अपनी पढ़ाई में मदद कर सकता है। वहीं आप किसी दूसरे देश में व्यापार करते हैं, तो यह ऐप आपको अपने ग्राहकों और भागीदारों से संवाद करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Career Tips: नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आज ही फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स

भाषिणी ऐप डाउनलोड करें

आप Google Play Store या Apple App Store से भाषिणी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।