सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और दुरूपोयग को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा इस पर रोकथाम लगाने के लिए नए कानून नियम बनाए गए है। जैसा कि हम सभी को पता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा का प्रतिबंध नहीं था। लेकिन बता दें कि अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों को अकाउंट बनाने से पहले अपने माता-पिता की परमिशन की जरूरत होगी। यह नियम डेटा प्रोटेक्शन के नए ड्राफ्ट में हैं। आसान भाषा में कहा जाए, तो अब डाटा स्टोर करने वाली कंपनियां बच्चों का डाटा बिना माता-पिता के इजाजत के बिना इस्तेमाल या स्टोर नहीं कर सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको सोशल मीडिया यूज करने से जुड़े नए और पुराने नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की, जिसमें लोगों की प्रतिक्रिया को mygov.in पर प्रस्तुत किया जा सकता है। ड्राफ्ट रुल जारी कर केंद्र सरकार ने लोगों से आपपत्तियां और सुझाव भेजने के लिए कहा गया। बता दे ड्राफ्ट रूल के पर 18 फरवरी के बाद विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Instagram पर कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं देख रहा उल्टे-सीधे कंटेंट? ऐसे छुड़ाएं आदत
डेटा के लिए जिम्मेदार कंपनियों को यह चेक करना होगा कि जो शख्स स्वयं को बच्चे का पैरेंट बता रहा है वह खुद वयस्क है या नहीं। इस नियम की खास बात यगह है कि डेटा कंपनी इस डेटा को उस वक्त तक स्टोर करके रख सकती हैं, जितने समय तक के लिए उन्हें लोगों ने मंजूरी दी है। समय अवधि खत्म होने के बाद डेटा को डिलीट करना होगा। इन कंपनियों की लिस्ट में ई-कॉमर्स, सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म आएंगे।
यूजर्स को यह सवाल करने का हक है कि उनका डेटा क्यों और किस लिए कलेक्ट करके रखा जा रहा है। डेटा उल्लंघन पर 250 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना भी है। कंपनियां यूजर्स के डाटा को देश के बाहर नहीं ले जा सकती है। हालांकि कानूनी तौर पर कुछ मामलों में वह यूजर के डेटा को देश के बाहर भेजने की परमिशन है। बता दें, कि डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन कानून साल 2023 में पास किया गया था। सोशल मीडिया पर गलत या फिर पेड कंटेंट को गलत तरीके से पोस्ट या प्रसारित करने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अगर इस गलती को दोबारा किया जाता है, तो 50 लाख रुपये तक वसूले जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।