herzindagi
up police exam pattern

UP Police Constable Exam 2024: आप भी बन सकती हैं यूपी पुलिस में कांस्टेबल, समझें पेपर पैटर्न और इससे जुड़ी सारी बातें

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। जानिए यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम के बारे में सभी जानकारियां।
Editorial
Updated:- 2024-02-14, 12:18 IST

UP Police Constable: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के 60 हजार 244 पदों पर आवेदन किए जा चुके हैं। 13 जनवरी, 2024 को एडमिट कार्ड जारी किए गए है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल साइट पर परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी सारी डिटेल्स चेक कर सकती हैं। इस परीक्षा को राज्य की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के 60 हजार पदों पर करीब 50 लाख विद्यार्थियों ने अप्लाई किया है। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण ऐसा माना जा रहा है कि इस बार पेपर का स्तर हाई होने वाला है।

UP Police Constable Exam 2024 एग्जाम का पेपर पैटर्न

exam pattern up police

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 ऑनलाइन न होकर पेन-पेपर मोड में आयोजित कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस रिटेन एग्जाम  ऑब्जेक्टिव टाइप में आयोजित कराई जाएगी। प्रश्न के सभी उत्तर ओएमआर शीट में भरने होंगे। कांस्टेबल एग्जाम में 300 अंकों के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को  2 घंटे का समय दिया जाएगा। एक प्रश्न के गलत होने पर  0.5 अंक कट किए जाएंगे। ऐसे में किसी प्रश्न को तुक्के में करें। सही प्रश्न का सही उत्तर हल करें।

इसे भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2024: फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया

ओएमआर शीट कैसे भरें

how to fill up police omr sheet

अक्सर अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर विशेष ध्यान दें। UPPRPB ने ओएमआर शीट को भरने के विषय में नोटिस जारी की जिसमें बताया गया है कि ओएमआर शीट को कैसे भरें और किन बातों का ध्यान दें। इस शीट को भरने के लिए ब्लू और ब्लैक पेन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा किसी और कलर के पेन प्वाइंट का प्रयोग न करें। शीट के गोले को आराम से फिल करें। कहीं पर भी खाली स्पेस न छोड़ें। एक प्रश्न  के उत्तर में एक ही गोले को फिल भरें। वर्ना उत्तर रिजेक्ट कर दिया जाएगा। अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता हैं तो उसे खाली छोड़ दें। किसी प्रश्न का उत्तर देते हुए टिक या आधे गोले को फिल न करें। (Whatsapp पर ऐसे करें ओरिजिनल  डॉक्यूमेंट डाउनलोड)

इसे भी पढ़ें- DSSSB MTS 2024: महिला एवं बाल विकास सहित कुल 567 मल्टी टास्किंग स्टाफ की निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

यूपी पुलिस परीक्षा का पेपर पैटर्न

exam pattern

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 देने से पहला उसका पेपर पैटर्न समझना जरूरी होता है। इस भर्ती परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 38  प्रश्न जनरल नॉलेज के हैं जिनके लिए 76 मार्क्स तय किए गए हैं। 37 सवाल हिंदी भाषा के 38 प्रश्न न्यूमेरिकल और मेंटल एबिलिटी के 37 प्रश्न पूछे जाएंगे। (डॉक्टर बनने के लिए ऐसे करें अप्लाई)

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।