Study Tips: पढ़ाई करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखने पर आपको अच्छे नंबर लाने में मदद मिलेगी। ऐसे ही कुछ स्टडी टिप्स हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करने पर आपको अपना गोल हासिल करने में काफी मदद मिल सकती है। इस आर्टिकल में जानें कि साल 2023 में स्टूडेंट्स ने पढ़ाई से जुड़े किन टिप्स को पसंद किया था।
पढ़ाई करते वक्त बहुत बार बच्चे रट्टे मारने लग जाते हैं। यह आदत बहुत खराब है। ऐसा करने पर आपको उस वक्त के लिए तो पाठ याद हो जाता है, मगर पेपर में लिखने वक्त हम सारे जवाब भूल जाते हैं। जरूरी है कि आप अपनी रोजाना की जिंदगी में हो रही घटनाओं से जोड़कर पढ़ाई करें। इससे आप भूलेंगे भी नहीं और आसानी से चैप्टर याद हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः जीवन में तरक्की चाहिए तो पढ़ाई के साथ मस्ती को बेलेंस करने के टिप्स जान लें
पढ़ाई करते वक्त सीधा प्रश्नों के उत्तर याद करना भी गलत तरीका है। बच्चे सीधा पाठ याद कर लेते हैं और ऐसा करने से मौका पर उत्तर लिखते वक्त कुछ याद नहीं आता। बहुत बार हम लिखते वक्त कुछ चीजें भूल भी जाते हैं, जिस वजह से उत्तर का अर्थ गलत निकल जाता है। आप पहले पाठ को समझें और फिर उसे लिखें।
वर्ड टू वर्ड याद करना भी एक गलत तरीका है। अगर उसे अपनी भाषा में लिख पाएंग, तो कोशिश करें कि आप ऐसा ही करें। एक बार जब आप चैप्टर को समझ लेंगे, तो आप रट्टे मारने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एक ही विषय की आज मार्केट में कई किताबें होती हैं। कोशिश करें कि आप लेखक और बुक के रिव्यू को चेक करने के बाद ही किताब को चुज करें। ऐसा करने से आप सही किताब चुन पाएंगे। बहुत बार हम ऐसी किताबे ले लेते हैं, जिसे हम पढ़ तक नहीं पाते हैं।
आपका पढ़ाई करने का तरीका कितना सही है, यह जानने के लिए आपको खुद का टेस्ट जरूर लेना चाहिए। इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि आपकी पकड़ किस विषय पर कितनी गहरी है और किन विषयों के बारे में आपको और पढ़ना है।
इन सभी बिंदुओं के साथ-साथ आप पेपर भी सोल्व कर सकते हैं। बीते 3 से 4 सालों के पेपर सोल्व करके आप खुद का इवालूएशन कर सकते हैं। इससे भी आप अपनी तैयारी का अंदाजा लगा पाएंगे।
इन सभी बातों के साथ-साथ आप इस बात का भी ख्याल रखें कि आप लिखकर तैयारी करें। ऐसा करने से आप जो भी गलतियां करते हैं, वो सामने आ जाती हैं।
इसे भी पढ़ेंः HZ Educate: विदेश में पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।