मार्च के महीने में छोटे बच्चों के एग्जाम खत्म हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग अपने बच्चों को एग्जाम के बाद घर में रखते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को कुछ नई स्किल सीखना चाहती हैं, तो यह सबसे सही समय होता है। इस दौरान बच्चों के पास करीब 2 महीने का समय होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपने बच्चों को क्या कुछ सिखा सकती हैं।
उनकी हॉबी को समझे
बच्चों की रुचि के हिसाब से उन्हें क्लास करवाएं। अगर आपके बच्चे को पेंटिंग करना पसंद है, तो आपको उन्हें पेंटिंग करवाना चाहिए। साथ ही, उन्हें पढ़ाई के अलावा भी नई चीजों को एक्सप्लोर करने की सलाह दें।
आगे की पढ़ाई शुरु कर दें
अगले क्लास की पढ़ाई आपको एग्जाम खत्म होने के बाद से ही शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से जब आपका बच्चा नए क्लास में जाएगा, तो उसे पहले से ही चीजों की जानकारी होगी। साथ ही, उसके ऊपर एक साथ ज्यादा प्रेशर नहीं आएगा।
स्विमिंग क्लास
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हर बच्चों को आना चाहिए। इन चीजों को आप उन्हें बचपन में ही सिखा दें। आपको अपने बच्चों को स्विमिंग की क्लास करवानी चाहिए। ऐसे में उन्हें स्विमिंग करना आ जाएगा। 3 महीने में आपके बच्चे आसानी से स्विमिंग सीख लेंगे।(इन हैक्स की मदद से आसानी से तैरना सीखें)
इसे जरूर पढ़ें-ISRO Recruitment 2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में निकली भर्तियां, इच्छुक उम्मीदवार जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
बुक पढ़ने की आदत
प्रतिदिन बिना किसी गैप के किताबें हम सभी को पढ़ना चाहिए। ऐसे में आपको बचपन से ही अपने बच्चों को यह आदत दिलाना चाहिए कि उन्हें प्रतिदिन कुछ पन्ने पढ़ने हैं। ऐसे में उनकी पढ़ने की आदत बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें-Security Tips: मोबाइल में मौजूद डाटा को चोरी होने से बचाने के लिए फोन में करें बस ये बदलाव
बचत करना सिखाएं
छोटे बच्चों को बचपन से ही आपको बचत करना सिखाना चाहिए। ऐसे में वह फालतू की चीजें खरीदने के लिए आपको कभी भी नहीं कहेंगे । पैसों की वैल्यू के बारे में आपको उन्हें बचपन से ही सिखा देना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों