Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:01 PM IST
herzindagi
SBI Recruitment 2024

SBI में निकली जूनियर एसोसिएट की वैकेंसी, जानें बैंक की नई भर्ती के लिए कैसे और कब कर सकते हैं आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट के पद पर वैकेंसी निकाली गई है। SBI की इस वैकेंसी के लिए 27 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। आइए, यहां जानते हैं बैंक की नई भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स।
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 19:37 IST

साल 2024 के आखिरी महीने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर भर्तियां निकाली हैं। इस बार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों की रिक्तियों को भरने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंक की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 27 दिसंबर तक जारी रहेगी। ऐसे में SBI की नई वैकेंसी के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI की नई वैकेंसी में कितने पदों पर होगी भर्ती?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई वैकेंसी में 50 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। ये सभी भर्तियां लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्किल) समेत लद्दाख यूटी के लिए निकाली गई हैं। आइए, यहां जानते हैं कुल वैकेंसी से जुड़ी अन्य डिटेल्स।

SBI की नई वैकेंसी में जनरल कैटेगरी के लिए 23, अनुसूचित जाति के लिए 4, अनुसूचित जनजाति के लिए 5, ईडब्ल्यूएस के लिए 5 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 रिक्तियां हैं।

SBI जूनियर एसोसिएट वैकेंसी के लिए क्या-क्या योग्यताएं चाहिए? 

SBI Junior Associate Vacancy

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट वैकेंसी के लिए उम्र 1.04.2024 के अनुसार मापी जाएगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्र में छूट का प्रावधान सरकारी नियमों के अनुसार होगा। 


इसे भी पढ़ें: बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी UIDAI में नौकरी, लाखों में है सैलरी

  • SBI की वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास अगर इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री है, तो वह अप्लाई करने से पहले पास करने की डेट जरूर देखें। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले उनका पास होना जरूरी है। 

  • स्टेट बैंक की वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है। 

  • इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का भारतीय नागरिक होना भी जरूरी है। नेपाल, भूटान, तिब्बतियन रिफ्यूजी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका रेजिडेंस 1 जनवरी 1962 से पहले का भारत में होना चाहिए।

SBI जूनियर एसोसिएट वैकेंसी के लिए आवेदन कैसे करें?

  • SBI जूनियर एसोसिएट वैकेंसी के लिए ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें और वहां करियर ऑप्शन में जाकर करंट ओपनिंग्स पर जाएं।
  • करंट ओपनिंग्स में वैकेंसी के नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद रजिस्ट्रेशन के टैब पर क्लिक करें। 

  • यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें और रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ आगे का एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 

  • एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स भरें। आखिरी में एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें और फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट जरूर लें। 


इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं इंडियन नेवी में कितने साल की होती है नौकरी? यहां बताए गए जवाब करेंगे आपकी मदद

SBI की नई वैकेंसी के लिए सिलेक्शन कैसे होगा? 

how to apply for SBI vacancy

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नई वैकेंसी के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स और मेन एग्जामिनेशन के बाद होगा। एग्जाम में पास करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू भी होगा और चयनित उम्मीदवारों के साथ आगे का प्रोसेस किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का मौका, 25 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन...जानें प्रोसेस

प्रीलिम्स की एक घंटे के एग्जाम में इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूम्रिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी के सवाल आएंगे। वहीं, मेन्स एग्जाम में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एबिलिटी के सवाल पूछे जाएंगे। मेन्स की एग्जाम परीक्षा 2 घंटे 40 मिनट की होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

SBI जूनियर एसोसिएट वैकेंसी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों की सैलरी एक्सपीरियंस और पद के अनुसार होगी। इससे जुड़ी अन्य डिटेल्स आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।