MP Board 8th Topper List 2024: एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए पिछले कुछ सालों के टॉपर्स की लिस्ट

एमपी बोर्ड के 5वीं और 8वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया गया गहै। अगर कोई विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वह कंपार्टमेंट एग्जाम देकर साल को बर्बाद होने से बचा सकते हैं।

 
mp board  topper list

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से बोर्ड पैटर्न पर कराई गई पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन(एमपीबोर्ड) के स्टूडेंट्स rskmp.in पर जा कर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार राज्य शिक्षा केंद्र 5वीं के 12 लाख से अधिक और 8वीं के 11 लाख से अधिक बच्चों का रिजल्ट आ चुका है। विद्यार्थी डायरेक्ट लिंक पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र क्यूआर कोड की मदद से भी अपने परिणाम को देख सकते हैं।

एमपी बोर्ड में पास होने के लिए विद्यार्थी को 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे, जिन उम्मीदवारों में इस परीक्षा में भाग लिया था वह एमपी राज्य शिक्षा की ऑफिशियल साइट mpbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट को देख सकते हैं। बता दें कि अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो वह कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर दोबारा से परीक्षा दे सकता है। ऐसे में माता-पिता बच्चों पर ज्यादा दबाव न डालें।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको पिछले 5 सालों के 8वीं के टॉपर्स के बारे में बताएंगे। जिससे आप पता लगा सकते हैं कि पिछले सालों में बच्चों ने कितने प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए थे।

कहां और कैसे चेक करें एमपी बोर्ड के रिजल्ट

mpresults.nic.in

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आप राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल साइट rskmp.in, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल साइट mpresults.nic.in पर जाकर क्लिक करें।
  • लिंक पर करने के बाद होमपेज पर, नेविगेट करने के बाद एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट के लिंक पर टैप करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने न्यू पेज ओपन होकर आ जाएगा।
  • अब पेज पर मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपकी स्क्रीन पर कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

mpboard result

रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल साइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देखने के साथ ही अपनी ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की वेबसाइट rskmp.in पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर टैप करें।
  • स्टूडेंट डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर डालकर दर्ज करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट खुल कर आएगा।
  • रिजल्ट के नीचे डाउनलोड का ऑप्शन आएगा।
  • इस पर क्लिक कर आप अपने मार्कशीट का ऑनलाइन प्रिंट निकाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, यहां जानें पिछले 5 साल के टॉपर्स की लिस्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 8 टॉपर लिस्ट 2024 (MP Board Class 8th topper 2024)

इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में लगभग 8 लाख छात्र शामिल हुए। परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट को 33 फीसद नंबर लाने अवश्यक है। हालांकि RTE गाइडलाइन के अनुसार कक्षा 1 से 8 के बीच पढ़ने वाले बच्चे को फेल नहीं किया जा सकता। वहीं, स्टूडेंट अपने मार्क्स इम्प्रूव करने के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम में हिस्सा ले सकता है।

एमपी बोर्ड कक्षा 8 टॉपर लिस्ट 2023 (MP Board Class 8th topper 2023)

mp board topper list

  • साल 2023 में कुल 76.29 कुल 88.82 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
  • इसमें 73.46 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।
  • साल 2023 में लड़कियों का प्रतिशत बालिका 78.86 प्रतिशत था।
  • MP Board 8th में साल 2023 पहले नंबर पर आने वाली छात्रा- श्रुति तिवारी- 95.16 प्रतिशत
  • MP Board 8th में साल 2023 दूसरे नंबर पर आने वाला छात्र-प्रवेश राजपूत-93.16 प्रतिशत
  • MP Board 8th में साल 2023 तीसरे नंबर पर आने वाला छात्रा- आस्था हजारी-93.3 प्रतिशत

एमपी बोर्ड कक्षा 8 टॉपर लिस्ट 2022 (MP Board Class 8th topper 2022)

  • साल 2022 में कक्षा 8 में उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 84.33 था।
  • लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.25 था।
  • इंदौर - 88.77 प्रतिशत
  • शहडोल - 87.73 प्रतिशत
  • नर्मदापुरम - 87.69 प्रतिशत

इसे भी पढ़ें-पिछले 5 सालों में कौन रहा यूपी बोर्ड 10वीं में टॉपर, यहां देखें पूरी लिस्ट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP