MP Board 5th Topper List 2024: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 2024 आज, 23 अप्रैल 2024 को दोपहर 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 12:30 बजे जारी किया जाएगा। इसमें घोषणा की गई कि परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rskmp.in/ और https://mpresults.nic.in/ पर उपलब्ध होंगे। छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट में छात्र का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय, अंक और ग्रेड शामिल होंगे।
कक्षा 5वीं में सरकारी स्कूलों का पासिंग रेट 91.53 फीसदी रही, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.18 फीसदी बच्चे पास हुए। वहीं, मदरसे में 73.26 फीसदी बच्चे ही पास हो सके।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा 2024 में लगभग 24 लाख छात्रों ने भाग लिया था। यह पिछले साल की तुलना में अधिक है, जब कुल 22.46 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी एक सकारात्मक संकेत हो सकता है और यह दर्शाता है कि मध्य प्रदेश में शिक्षा के प्रति जागरूकता की दर दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिन्हें आंकड़ों में भी आसानी से मापा जा सकता है।
साल 2023 में, नरसिंहपुर जिले ने 98.4 फीसदी की पासिंग रेट के साथ एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, अनूपपुर में 97.1, डिंडोरी में 97.3, अलीराजपुर में 95.8 और सीहोर 95.6 फीसदी की पासिंग रेट के साथ सबसे कम प्रदर्शन करने वाला जिला रहा।
कक्षा 5वीं 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं का परिणाम
— School Education Department, MP (@schooledump) April 22, 2024
दिनांक : 23 अप्रैल 2024 मंगलवार
पांचवीं के 12 लाख से अधिक और आठवीं के 11 लाख से अधिक बच्चों सहित लगभग 24 लाख बच्चे हुए थे शामिल@JansamparkMPpic.twitter.com/Mi5mmUhU05
इसे भी पढ़ें: इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में रखें इन 5 बातों का विशेष ध्यान
2022 में, एमपी बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा के लिए कुल पासिंग रेट 90.01 फीसदी था, जिसमें लड़के 89.28 फीसदी और लड़कियां 91.71 फीसदी पास हुईं। सबसे ज्यादा पासिंग रेट वाले पांच जिले थे:
इसे भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम को लेकर टेंशन में है आपका बच्चा? ऐसे बढ़ाएं कॉन्फिडेंस
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने साल 2020 और 2021 के 5वीं कक्षा की परीक्षा के लिए टॉपर सूची प्रकाशित नहीं की क्योंकि परीक्षाएं COVID-19 के कारण रद्द कर दी गई थीं। हालांकि, 2023 के लिए एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का परिणाम एमपी बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। टॉपर सूची की पीडीएफ पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।