जीमेल के ईमेल को अब हिन्दी में भी आसानी से किया जा सकता है ट्रांसलेट, यहां जानें ट्रिक

अगर आप जीमेल के ईमेल को हिन्दी में ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो अब ऐसा कर पाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

how to translate email of gmail in hindi pic

जीमेल का इस्तेमाल आज के समय में दुनिया के कोने-कोने में लाखों-करोड़ों लोग करते हैं। एक-दूसरे को मैसेज भेजने के लिए लोग गूगल के जीमेल का उपयोग करते हैं। अपने कंज्यूमर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जीमेल में समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं। चूंकि आज के समय में लोग अपनी भाषा में मैसेज पढ़ना व देखना पसंद करते हैं। लोगों की इसी जरूरत को समझते हुए गूगल ने जीमेल में कंज्यूमर को ई-मेल ट्रांसलेट करने की सुविधा दी है।

आप चाहें अपने फोन में या फिर लैपटॉप में ई-मेल चेक कर रहे हैं, आप कहीं से भी ई-मेल को आसानी से एक सेकंड में ट्रांसलेट कर सकते हैं। जीमेल आपको सिर्फ इंग्लिश से हिन्दी ही नहीं, बल्कि अन्य भी कई भाषाओं में ई-मेल को ट्रांसलेट करने का ऑप्शन दे रहा है। तो ऐसे में आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों और किसी भी भाषा में अपनी ई-मेल को पढ़ना चाहते हों, आप बेहद आसानी से ऐसा कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ स्टेप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप जीमेल में किसी भी ई-मेल को बेहद आसानी से हिन्दी में ट्रांसलेट कर सकते हैं-

how do I translate messages

यूं करें ट्रांसलेट

  • जीमेल में ई-मेल को ट्रांसलेट करना काफी आसान है। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
  • सबसे पहले जीमेल अकाउंट ओपन करें। आप इसे फोन या लैपटॉप कहीं पर भी कर सकते हैं। जीमेल दोनों वर्जन में ट्रांसलेट करने का ऑप्शन आपको देता है।
  • अब आप उस ई-मेल को ओपन करें, जिसे आप ट्रांसलेट करना चाहते हैं।
  • जब ईमेल खुलती है तो आपको ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदु या थ्री डॉट्स नजर आते हैं। अब आप उस पर टैप करें।
  • वहां पर आपको कई ऑप्शन नजर आएंगे, उनमें से ट्रांसलेट का ऑप्शन चुनें।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक छोटा सा बार आपकी ई-मेल पर दिखाई देगा।
  • उस बार में आपको दाईं ओर सेटिंग ऑप्शन नजर आएगा। उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको वहां पर डिटेक्ट लैंग्वेज और आप किस भाषा में ई-मेल को ट्रांसलेट करना चाहते हैं, वह ऑप्शन दिखेगा।
  • यहां से आप अपनी पसंद की भाषा को सलेक्ट करें।
  • जैसे ही आप भाषा को सलेक्ट करेंगे, आपकी ईमेल तुरंत उस भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगी।
  • जब आप अपनी ई-मेल से वापिस बाहर आएंगे तो वह ईमेल आपको पहले की ही तरह नजर आने लगेगी।
  • इस तरह आप एक ही ईमेल को कितनी बार भी अलग-अलग लैंग्वेज में आसानी से ट्रांसलेट कर सकते हैं।

ये हैं कमियां

  • यूं तो जीमेल में ईमेल ट्रांसलेट का ऑप्शन काफी अच्छा है, लेकिन फिर भी इसमें कुछ कमियां हैं। मसलन-
  • ट्रांसलेट किया गया कंटेंट पूरी तरह से सही हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए आपको इसे एक बार इसे खुद से चेक करना होगा।
  • आप केवल एक बार में एक ही ईमेल को ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको उस ईमेल पर जाकर उसे ट्रांसलेट करना होता है। इस तरह आप सभी ई-मेल की भाषा को नहीं बदल सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP