How To Find Fake Apps: आज के इस डिजीटल युग में हर काम के लिए हम मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। हर काम के लिए कई सारे अलग-अलग ऐप्स भी इंटरनेट पर मौजूद हैं। लेकिन, बहुत सारे ऐप्स ऐसे भी हैं जो डुप्लिकेट हैं और सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें आपके लिए ये काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। दरअसल, इंटरनेट पर आपको यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, चैटजीपीटी और इंस्टाग्राम जैसे कई एप्लिकेशंस हैं, जो नकली हैं। ये आपके प्राइवेट डेटा को चुराकर इसका गलत तरीके से यूज कर सकते हैं। ऐसे में बेहद जरुरी है कि आप असली और नकली की सही पहचान कर सकें। इसके लिए आपको ज्यादा टेंशन भी नहीं लेना है। आइए आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिससे आप आसानी से ओरिजनल और फेक के बीज अंतर समझ सकती हैं।
अगर आप एंड्रायड फोन यूजर हैं तो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप को ही सिर्फ डाउनलोड करें। जानकारी के लिए बता दें यहां सिक्योर ऐप का ही कलेक्शन रहता है। रेपुटेड ऐप हमेशा गूगल प्ले स्टोर (लोकेशन ट्रैक ऐप्स) पर जरुर रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं इन एप्प को करेंगी डाउनलोड तो जिंदगी होगी आसान
अगर आपको कोई ऐप डाउनलोड करना है और आप इसे इंटरनेट पर ऑनलाइन ढूंढ रहे हैं तो उसकी ऑफिशियल वेबसाइट वीजिट करें। यहां आपको ओरिजनल ऐप दिखेगा। आमतौर पर हर आधिकारिक वेबसाइट पर दो- गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर के लिंक मिलते हैं। जैसे ही आप उसपर क्लिक करते हैं तो आप गूगल या एपल के ऐप स्टोर पर चले जाएंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो समझिए वो ऐप(Photography के लिए बेस्ट एप्स) नकली है।
ऑफिशियल वेबसाइट का यूआरएल जरूर चेक करना चाहिए। अगर आपको यूआरएल https से शुरू होते दिखाई दे, तो समझ लीजिए कि ये साइट सिक्योर है। वहीं, अगर आपको वहां सिर्फ http नजर आए तो इसका मतलब है कि साइट में गड़बड़ी कुछ है। जानकारी के लिए बता दें, ओरिजनल ऐप केवल https साइट पर ही मिलते हैं और http वेबसाइट पर नकली ऐप का खतरा ज्यादा रहता है।
आईफोन यूजर्स के लिए एपल ऐप स्टोर बेस्ट ऑप्शन है। यहां मौजूद ऐप सारे सिक्योर रहते हैं। इनमें धोखाधड़ी का कोई खतरा भी नहीं रहता। आपको यहां ओरिजनल ऐप का कलेक्शन मिलता है।
इसे भी पढ़ें: साइलेंट मोड में है फोन? बॉस के कॉल पर तुरंत बजेगी रिंग, बस सेटिंग में करें ये एड
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।