herzindagi
how to increase focus while studying

बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय ऐसे बनाए रखें अपना फोकस

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय सही से फोकस कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-03, 12:08 IST

बोर्ड एग्जाम की तैयारी करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप सही से बोर्ड एग्जाम की तैयारी नहीं करती हैं तो इससे आपके बोर्ड रिजल्ट पर सीधा प्रभाव पड़ता है। कई बार पढ़ाई करते समय फोकस सही से नहीं हो पाता है इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय अपना फोकस बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन सभी टिप्स के बारे में।

1)टाइम टेबल बनाएं

आपको बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय हर विषय से संबंधित अपना टाइम टेबल जरूर बनाना चाहिए। एग्जाम के लिए आपको सभी सब्जेक्ट को समय देना बहुत ही जरूरी है। आप अपना फोकस बनाने के लिए इस टाइम टेबल को नियमित रूप से फॉलो कर सकती हैं।

अगर आप कोई भी टाइम टेबल नहीं बनाती हैं तो इससे आपका फोकस सिर्फ कुछ विषयों पर अधिक रहेगा और आपसे जरूरी कॉन्सेप्ट छूट भी सकते हैं।(कैसे करें कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी?) इसलिए अपना फोकस बनाए रखने के लिए आपको टाइम टेबल अवश्य बनाना चाहिए।

2)ब्रेक लेकर करें पढ़ाई

exm preparation tips

आप अगर लगातार पढ़ाई करेंगी तो इससे आपको बोरियत भी अधिक महसूस होगी और आपका फोकस कम भी हो जाएगा। ऐसे में आपको हर एक घंटे पढ़ाई करने के बाद 10 मिनट का ब्रेक अवश्य लेना चाहिए। इससे आपका फोकस पढ़ाई करते समय बना रहता है।

इसे भी पढ़ें-MBBS की पढ़ाई के लिए कैसे मिल सकती है स्कॉलरशिप, जानें

3)शांत वातावरण में करें पढ़ाई

आपको बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय हमेशा ऐसी जगह को चुनना चाहिए जहां पर वातावरण शांत और स्थिर हो। ऐसा करने से आपका मन भी अधिक लगेगा और आपका फोकस पढ़ाई में भी बना रहेगा।

इसके अलावा आपको अपना फोकस बनाए रखने के लिए मन को हमेशा शांत रखना चाहिए और सकारात्मक सोचना चाहिए। आपको एग्जाम से पहले सही से अपनी नींद भी पूरी करनी चाहिए।(घर बैठे-बैठे पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं आप तो इन यूनिवर्सिटी में लें सकती हैं एडमिशन) इसके अलावा आप नियमित रूप से योग करके भी पढ़ाई पर अपना फोकस अधिक बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-जानिए क्या है ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वालों के लिए ब्रिटेन की नई वीजा स्कीम?

इन टिप्स की मदद से आप बोर्ड एग्जाम की तैयारी करते समय सही से फोकस कर पाएंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।