herzindagi
image

ZOOM ही नहीं अब वॉट्सऐप पर भी शेयर कर सकती हैं Video Call Link, बस सेटिंग में जाकर करें यह काम

वॉट्सऐप पर एक नए फीचर को अपडेट किया गया है, जिसकी मदद से आप अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ वॉयस या वीडियो कॉल लिंक बनाने और शेयर करने की सुविधा देता है। लिंक खोलने के बाद यह उनके कॉन्टैक्ट्स को सीधे एक्टिव वॉइस या वीडियो कॉल से कनेक्ट कर देगा।
Editorial
Updated:- 2024-10-16, 11:24 IST

Whatsapp Call Link Feature: व्हाट्सएप यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर अपडेट करता रहता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर मैसेज के अलावा, वॉयस और वीडियो कॉल करने की भी सुविधा देता है। इस बार, प्लेटफॉर्म ने अपने वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर के लिए एक नया अपडेट जारी किया है,जिसकी मदद से आप अपने कॉन्टैक्ट्स को सीधे एक्टिव वॉइस और वीडियो कॉल लिंक भेज सकते हैं। अगर आप भी इस सुविधा का फायदा उठाना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको कॉल लिंक फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं।

कॉल लिंक फीचर का कौन से यूजर कर सकते हैं इस्तेमाल

whatsapp call link how to creat

कॉल लिंक फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस पर WhatsApp के कॉल टैब पर उपलब्ध है। यह फीचर यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ वॉयस या वीडियो कॉल लिंक बनाने और शेयर करने की सुविधा देता है। लिंक खोलने के बाद यह उनके कॉन्टैक्ट्स को सीधे एक्टिव वॉयस या वीडियो कॉल से कनेक्ट कर देगा। साथ ही उपयोगकर्ता कॉल लिंक को किसी व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा कर सकते हैं। उपयोगकर्ता लिंक को कॉपी करके अन्य प्लेटफॉर्म पर भी साझा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-WhatsApp Low Light Feature: लाइट न होने पर भी दिखेगा WhatsApp Video Call पर क्लियर फेस, बस ऑन करें यह फीचर

कैसे बनाएं वॉट्सऐप कॉल लिंक (How To make WhatsApp Call Link)

व्हाट्सएप वॉयस या वीडियो कॉल लिंक बनाने के लिए सबसे पहले वॉट्सऐप अकाउंट खोलें।
इसके बाद कॉल टैब पर जाएं।
कॉल टैब के सबसे ऊपर आपको क्रिएट कॉल लिंक ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना कॉल टाइप चुनें, चाहे आप वीडियो या वॉयस कॉल करना चाहते हों।
अब शेयर लिंक या कॉपी लिंक को व्हाट्सएप चैट, ग्रुप या किसी अन्य ऐप में भेजें।

जानें कब तक वैलिड होगा कॉल लिंक (WhatsApp call link limit)

WhatsApp call link limit

अगर कोई यूजर अपना पहला लॉक लिंक बनाता है, तो URL 22 अक्षरों के पहचानकर्ताओं के साथ अलग होता है ताकि कोई भी उनके कॉल लिंक का अनुमान न लगा सके। अगर यूजर से बनाया हुआ कॉल लिंक खो देता है, तो वह दूसरा लिंक आसानी से बना सकता है। यदि यह लिंक 90 दिनों तक यूज नहीं किया जाता है,तो लिंक समाप्त हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-WhatsApp पर वीडियो कॉलिंग के दौरान बदल सकते हैं फिल्टर और बैकग्राउंड भी, इन स्टेप्स को फॉलो कर उठाएं इस मजेदार फीचर का लुत्फ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।