herzindagi
HOW CAN I CHECK CREDIT SCORE FROM WHATSAPP HINDI

इस तरह वॉट्सएप पर चेक करें अपना क्रेडिट स्कोर

आप कैसे क्रेडिट स्कोर के बारे में वॉट्सएप से जानकारी प्राप्त कर सकती है इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे। 
Editorial
Updated:- 2022-11-17, 12:30 IST

क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर आप किसी भी लोन के लिए अप्लाई करने जा रही हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना जरूरी होता। इससे आपको लोन मिलने में आसानी होती है। आपको बता दें कि अगर आप अपने क्रेडिट स्कोर की जानकारी को फोन की मदद से ही पाना चाहती हैं तो इसके लिए वॉट्सएप पर आपको एक सुविधा मिलेगी।

आप वॉट्सएप पर आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से वॉट्सएप पर क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

कैसे मिल रही है यह सुविधा?

HOW TO CHECK CREDIT SCORE ON SOCIAL MEDIA PLATFORM WHATSAPP

आपको बता दें कि एक्सपीरियन इंडिया के द्वारा यह नई सर्विस शुरू की गई है। इस सुविधा के अनुसार वॉट्सएप पर क्रेडिट स्कोर को आप फ्री में ही चेक कर सकती हैं। यह सुविधा पहली बार किसी क्रडिट ब्यूरो के द्वारा भारत में दी जा रही है।

आपको बता दें कि वॉट्सएप से कोई भी व्यक्ति एक्सपेरियन क्रेडिट रिपोर्ट नियमित रूप से चेक कर सकता है और अपने क्रेडिट रिपोर्ट के पोर्टफोलियो को भी समय-समय पर खुद से ही चेक कर सकता है। अगर बात करें एक्सपीरियन इंडिया की तो एक्सपीरियन इंडिया क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी एक्ट-2005 के तहत लाइसेंस प्राप्त करने वाला पहला क्रेडिट ब्यूरो है।

वॉट्सएप से यह सुविधा सभी के लिए एक्सपीरियन इंडिया क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी ने शुरू की है जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। यह तरीका क्रेडिट स्कोर चेक करने का एक इंस्टेंट, सुरक्षित और बहुत सरल तरीका है। यही नहीं इस सुविधा से किसी भी प्रकार की हुई धोखाधड़ी के बारे में भी पता चल सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-Whatsapp की इन 5 ट्रिक्स के बारे में क्या जानती हैं आप?

कैसे करें चेक?

क्रेडिट स्कोर को वॉट्सएप पर चेक करने के लिए आपको सबसे पहले एक्सपेरियन इंडिया के वॉट्सएप नंबर 9920035444 को अपने फोन में सेव करना होगा। इसके बाद आपको इस नंबर पर वॉट्सएप पर 'Hey' का मैसेज भेजना होगा। फिर आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी।

यह डिटेल्स होंगी आपको फोन नंबर, ईमेल आईडी और आपका नाम। इसके बाद आपको वॉट्सएप पर ही क्रेडिट स्कोर प्राप्त हो जाएगा। आप इस क्रेडिट रिपोर्ट की पासवर्ड के साथ एक सुरक्षित कॉपी के लिए रिक्वेस्ट भी कर सकती हैं। यह कॉपी आपको आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें- कहीं आपके फोन के जरिए आप पर नजर तो नहीं रखी जा रही? ऐसे पता करें

इस प्रकार से आप वॉट्सएप से क्रेडिट स्कोर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।