भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने GATE 2025 रजिस्ट्रेशन की तारीखों की अनाउंसमेंट कर दी है। सूचना के अनुसार, GATE 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त, 2024 से शुरू की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल साइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि रजिस्ट्रेशन से पहले, उम्मीदवारों को GATE 2025 के लिए तय मानदंड को चेक कर लें। GATE 2025 आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 26 सितंबर, 2024 तय की गई है। इस लेख में हम आपको GATE 2025 के रजिस्ट्रेशन से लेकर एग्जाम डेट और पेपर पैटर्न के बारे में बताने जा रहे हैं।
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर GATE 2025 पंजीकरण तिथियों की अनाउंसमेंट कर दी गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को ध्यान देना होगा कि इसे लेकर नए अपडेट क्या है। GATE रजिस्ट्रेशन लिंक 2025 iitr.ac.in/gate पर एक्टिव किया जाता है। उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। लेट रजिस्ट्रेशन डेट होने पर अभ्यर्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसके साथ ही कैटेगरी, पेपर और एग्जाम सेंटर बदलने के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। नोट करें GATE 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें-
इसे भी पढ़ें- ITBP SI Recruitment 2024: आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन से पहले जान लें योग्यता और मानदंड
GATE एग्जाम में ऑप्शनल प्रश्न पूछें जाएंगे, जो CBT मोड में आयोजित कराई जाएगी। बता दें कि इसमें अनेक विषयों पर कुल 30 पेपर शामिल होंगे। वहीं कुल 65 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए कुल 100 अंक तय किए गए हैं और परीक्षा समय 3 घंटे की होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी।
इसे भी पढ़ें- फाइनेंस सेक्टर में बनाना चाहते हैं करियर, जानें कोर्स और एडमिशन से जुड़ी डिटेल्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।