herzindagi
do users get a notification when anyone save insta reel know hacks

क्या इंस्टाग्राम रील्स सेव करने पर क्रिएटर के पास जाता है कोई नोटिफिकेशन? जानें क्या है हैक

आजकल बहुत से लोग इंस्टाग्राम को सिर्फ टाइम पास के लिए नहीं, बल्कि सीखने के लिए भी यूज करते हैं। वह सोशल मीडिया से पैसे कमाना चाहते हैं, इसलिए इसके सभी नए अपडेट के बारे में जानने के लिए सर्च करते रहते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 17:08 IST

इंस्टाग्राम के कुछ फीचर्स ऐसे हैं, जिन्हें लोग सालों से यूज कर रहे हैं, लेकिन इसके बारे में पूरा जानकारी नहीं पता है। इंस्टाग्राम लगातार अपने फीचर्स को अपडेट करता रहता है, ताकि यूजर्स का अनुभव बेहतर मिल सके। ऐसे ही एक फीचर की बात हम इस आर्टिकल में करने वाले हैं। यह फीचर वीडियो सेव करने से जुड़ा हुआ है। इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम पर कोई रील अगर आपको पसंद आती होगी, तो आप भी उसे शेयर करने के साथ-साथ तुरंत सेव भी कर लेती होंगी, ताकि बाद में अगर आपको फिर से देखने का मन हो, तो दोबारा देख सकें। हालांकि, क्या आप आपको भी लगता है कि अगर आप किसी की रील सेव करते हैं, तो सामने वाले को नोटिफिकेशन जाता होगा? अगर हां, तो इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

क्या रील्स सेव करने पर नोटिफिकेशन जाता है?

नहीं, अगर आप किसी की रील सेव करती हैं, तो यूजर को इसके बारे में पता नहीं लगता। वह इस बात का पता नहीं लगा सकता कि किसने रील को सेव किया है। हालांकि, ध्यान रखें कि रील कितने लोगों ने सेव की है, इसके बारे में पता लगाया जा सकता है। जिस वीडियो को आप सेव करते हैं, उसी वीडियो के नीचे ही आपको नंबर नजर आएंगे। कितने 5 लोग या 10 लोग, जितने भी लोग रील को सेव कर रहे हैं, उतने ही रील पर नंबर नजर आते हैं। उसमें नाम नहीं पता लगता, लेकिन नंबर का हिसाब पता लग जाता है। जिसती रील होती है, वह इस बारे में पता लगा सकता है। इंस्टा के हैक्स अगर आपको पता है, तो आपको दिक्कत नहीं होगी।

इसे भी पढे़ं- Instagram Secret: क्या दूसरों की रील्स पर कमेंट करने से बढ़ते हैं आपके व्यूज? जानें क्या है सच

insta

इसे भी पढ़ें- Instagram Carousel Music: क्या आपने ट्राई किया इंस्टाग्राम का ये नया म्यूजिक फीचर? यहां समझें पूरा गाइड

क्या रील्स शेयर करने पर नोटिफिकेशन जाता है?

नहीं रील्स शेयर करने पर भी यूजर को नोटिफिकेशन नहीं आता, लेकिन नंबर का पता लगता है। आपने हर रील्स के नीचे शेयर वाले साइन के ऊपर पर नंबर देखें होंगे। जितने लोग रील को किसी के चैट में शेयर कर रहे हैं, उसके नंबर पेज पर नजर आ जाते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि शेयर किसने किए है, इसके बारे में पता नहीं लगता। आप सामने वाले यूजर के नाम का पता नहीं लगा सकते। अगर आप किसी रील को अपनी स्टोरी पर शेयर कर रहे हैं, तो इसका नोटिफिकेशन यूजर को मिलता है। इसलिए, स्टोरी पर शेयर करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए।

do users get a notification when anyone save insta reel know hacksss

किसे फायदा होता है?

किसी की रील जितनी ज्यादा शेयर और सेव होती है, उतनी ही ज्यादा रीच बढ़ती है। इंस्टा को भी लगता है कि आपकी रील यूजर्स को पसंद आ रही है, इसलिए वह शेयर कर रहा है। जिससे इंस्टा आपकी वह वीडियो फिर ज्यादा लोगों को दिखाता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।