herzindagi
countries who pay most to their employee

 दुनिया के इन देशों में एम्प्लॉयज को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

क्या आप जानते हैं कि दुनिया के इन देशों में काम कर रहे एम्प्लॉयज को सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है, जानें कौन- कौन से हैं वो देश।
Editorial
Updated:- 2021-11-30, 18:40 IST

एक अच्छी सैलरी पाना हर इंसान का सपना होता है। अगर सैलरी अच्छी हो तो इंसान उनसे अपनी सारी ख्वाहिशें पूरी कर सकता है, इतना ही नहीं एक अच्छी सैलरी एक बेहतर लिविंग स्टैंडर्ड भी बनाती है। इस वजह से हर कोई मोटी सैलरी पाना चाहता है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो अपने यहां के एम्प्लॉयज को बहुत अच्छी सैलरी पे करते हैं।जिस वजह से दूसरे देशों के लोग भी वहां पर ही जाकर काम करना चाहते हैं।

तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो देश जहां एम्प्लॉयज को सबसे ज्यादा तनख्वाह दी जाती है। अगर आप विदेशों में जाकर जॉब करना चाह रहे हैं, तो इन जगहों के बारे में प्लान कर सकते हैं।

लक्जमबर्ग-

top salary

यग देश भी यूरोप का हिस्सा है, जो कि बेल्जियम,फ्रांस जर्मनी के बीच में आता है। इस देश में करीब 6 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्हें सबसे बेहतर सैलरी दी जाती है। यहां के वेज रेट काफी बेहतर है, जहां टेक्निकल फील्ड के लोग करीब 18 डॉलर प्रति घंटे कमाते हैं, वहीं नॉन टेक्निकल लोग करीब 16 डॉलर प्रति घंटे कमाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया-

austraila salary

ऑस्ट्रेलिया की जीडीपी उसकी जनसंख्या के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है। यहां उम्र के हिसाब से भी सैलरी बढ़ाने का कॉन्सेप्ट है, जहां पर नए एम्प्लॉयज की सैलरी कम होती है वहीं समय के साथ बाद में उनकी सैलरी बढ़ती जाती है। यहां भी ज्यादातर लोग 16 डॉलर प्रति घंटे के आसपास कमाते हैं, जो कई देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

स्विट्जरलैंड -

switzerland

यूरोप के अधिकतर देशों में लोगों को अच्छी सैलरी मिलती है। एक लैंडलॉक देश होने के बाद भी स्विट्जरलैंड में रहने वालों को अच्छी सैलरी दी जाती है। दुनिया की बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियों के हेड क्वार्टर स्विट्जरलैंड में बनाए गए हैं। जिस कारण यहां पर लोगों के लिए बड़े लेवल पर नौकरियां मौजूद हैं। यहां पर रहने वाले लोगों की एवरेज इनकम 66,000 डॉलर के करीब होती है, जो भारतीय तनख्वाह से कई गुना ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें-ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, जाने क्या है इन स्कूलों में खास

नॉर्वे-

norway currency

युरोप में स्थित नॉर्वे दुनिया की सबसे महंगी जगहों में से एक है। आपको बता दें कि इस देश में रहने वाले लोगों का लिविंग स्टैंडर्ड बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। सबसे ज्यादा पर कैपिटा इनकम वाले देशों में नॉर्वे का नाम सबसे ऊपर रहता है। यहां पर कई सारे पेट्रोलियम और गैस के कारखाने हैं, जिससे देश में सबसे ज्यादा पैसा आता है। नॉर्वे में रह रहे लोगों की सैलरी कई देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें-दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसियों के बारे में कितना जानते हैं आप?

आइसलैंड-

यह यूरोप में बसा दुनिया का सबसे छोटा देश है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कि जनसंख्या मात्र 3,50,000 के आसपास है, मगर इसके बावजूद भी यहां के एम्प्लॉयज के लिए बहुत सी अच्छे मौके हैं। यह देश अपने टूरिज्म के लिए जाना जाता है, इसके अलावा यहां पर हाइड्रोपावर और माइनिंग से बड़े-बड़े स्रोत हैं। जिस वजह से यहां पर हर प्रोफेशन में अच्छे पैसे मिल जाते हैं।

अमेरिका-

अमेरिका देश में हर चीज काफी डेवलप हो चुकी है, जिस कारण वहां के लोग बहुत ही क्लासी लाइफ जीते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी-बड़ी कंपनियों के हेड क्वार्टर यहीं पर बने हुए हैं, जिनकी कई ब्राचें कई डेवलपिंग देशों में बनाई गई हैं। अमेरिका में रह रहे लोगों की सैलरी कई देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

तो यह थे कुछ देश जहां पर एम्प्लॉयज को बेहतर सैलरी दी जाती है। भारत देश में ज्यादा जनसंख्या होने के कारण लेबर बहुत आसानी से मिल जाते हैं, जिस वजह से यहां लोगों की सैलरी ज्यादा नहीं है। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

image credit- jakpost.net, ucare.inhersight.com, angloinfo.com, compareholidaymoney.com and dtatic.vecteezy.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।