herzindagi
affordable boarding schools in india

जानें भारत के बेस्ट सरकारी बोर्डिंग स्कूलों के बारे में

अपने बच्चे को कम पैसों में बेहतर शिक्षा देना चाहते हैं, तो आप उसका एडमिशन भारत के इन सरकारी बोर्डिंग स्कूलों में करा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-06-24, 15:21 IST

आज के दौर में शिक्षा बेहद महंगी हो चुकी है। ऐसे में गरीब मां-बाप बच्चे की शिक्षा को लेकर संघर्ष करते रहते हैं। कई बार शिक्षा के लिए पैसे का बंदोबस्त हो भी जाए, तो माहौल भी बड़ी समस्या होती है। यही वजह है कि माता-पिता अपने बच्चे के लिए बोर्डिंग स्कूल का रुख करते हैं।

वैसे तो भारत में कई बोर्डिंग स्कूल हैं, मगर प्राइवेट बोर्डिंग स्कूलों की फीस बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में मिडिल क्लास फैमिली के लिए लाखों का खर्च उठाना मुश्किल होता है। अगर आप भी अपने बच्चे को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहते हैं और उसके लिए एक अच्छा स्कूल तलाश रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल होगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के बेस्ट सरकारी बोर्डिंग स्कूलों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने बच्चे का दाखिला कर सकते हैं। ये स्कूल अपनी बेहतर शिक्षा और अफॉर्डेबल फीस के लिए जाने जाते हैं।

ओक ग्रोव स्कूल, मसूरी-

best government boarding schools

ओक ग्रोव स्कूल की शुरुआत 1988 को मसूरी(मसूरी में घूमने की जगहें) हुई थी। इस संस्थान का प्रबंधन उत्तर रेलवे द्वारा किया जाता है। यह बोर्डिंग स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से एफिलिएटेड है। यह स्कूल का परिसर में 256 फैला हुआ है, जहां पर पुस्तकालय, लैब, इनडोर कोर्ट, आउटडोर कोर्ट और स्मार्ट बोर्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस स्कूल में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों को शिक्षा दी जाती है।

सिमुलतला आवासीय विद्यालय, बिहार-

best boarding schools in india

यह बोर्डिंग स्कूल भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी स्कूलों में शुमार है। जो कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से एफिलिएटेड है। इस बोर्डिंग स्कूल की शुरुआत साल 2010 में बिहार राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। इस बोर्डिंग स्कूल में रहने और पढ़ने की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। टेस्ट निकालने के बाद आपका बच्चा इस स्कूल में एडमिशन ले सकता है। यहां 6 से 12 क्लास तक के बच्चों के एडमिशन लिए जाते हैं, जहां बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिलती है।

इसे भी पढ़ें-भारत के सबसे महंगे स्कूलों के बारे में जानें

जवाहर नवोदय विद्यालय, चेन्नीथला-

Best Boarding School In India Low Fees

यह विद्यालय केरल के सबसे बेहतरीन स्कूलों में से एक है। इस विद्यालय की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। यह स्कूल 13.5 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। जहां पर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां पर प्राचीन वस्तुओं से युक्त संग्रहालय शामिल है, जो बच्चों को इतिहास से से जोड़कर रखती हैं। इस स्कूल में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के बच्चों के दाखिले लिए जाते हैं। जिसके लिए आपको नवोदय की परीक्षा देनी होती है।

जवाहर नवोदय विद्यालय, गच्चीबौली-

best boarding schools in india ()

जवाहर नवोदय समिति से जुड़ा हुआ बोर्डिंग स्कूल हैदराबाद के गच्चीबौली में स्थित है। इस विद्यालय की शुरुआत साल 1987 में की गई थी। यह स्कूल करीब 30 एकड़ में फैला हुआ है, जहां पर शिक्षा से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलती हैं। टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के मामले में भी यह विद्यालय प्राइवेट विद्यालय से कम नहीं है। कक्षा 6 की पढ़ाई करने के बाद ही आप यहां पर दाखिला ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-दुनियाभर के स्कूल्स में हैं ये अजीबो-गरीब रूल्स, जानिए

जवाहर नवोदय विद्यालय, केरल-

famous boarding schools in india

यह नवोदय विद्यालय केरल(केरल में घूमने की बेस्ट जगहें) राज्य के चंदायद में स्थित है। साल 1986 के दौरान इस विद्यालय की शुरुआत हुई, तब लेकर अभी तक बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। यह विद्यालय करीब 25 एकड़ में फैला हुआ है, जहां पर रहने और पढ़ने की सभी तरह की सुविधाएं मिलती हैं।

तो ये थे भारत के बेस्ट माने जाने वाले बोर्डिंग स्कूल, जहां पर आप अपने बच्चे का दाखिला कर सकते हैं। यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- google searches

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।