Fri Apr 3, 2026 | Updated 01:30 AM IST HZ Awards 2026
Bank of Baroda recruitment 2026

BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली भर्ती, बनना चाहती हैं मैनेजर; पढ़ें आवेदन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रही हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर पर निकली भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। नीचे पढ़ें आवेदन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स-
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 22:46 IST

Bank of Baroda Application Process 2026: 12वीं के बाद अधिकतर बच्चे सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। कुछ मेडिकल फील्ड तो कुछ बैंकिंग की तैयारी करते हैं। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज में अलग-अलग पदों के लिए कुल 104 पदों पर आवेदन जारी किया है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स मैनेजर और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर फॉर्म भर सकते हैं। नीचे लेख में जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

Bank Of Baroda भर्ती के पदों पर आवेदन के लिए जरूरी डेट्स

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकले 104 पदों पर आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 27 मार्च, 2026 को ओपन कर दी गई है। वहीं रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 16 अप्रैल, 2026 है।

  • आवेदन शुरू होने की रजिस्ट्रेशन डेट- 27 मार्च 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट-16 अप्रैल 2026

इसे भी पढ़ें-  लोहे के चने चबाने जैसा है इन 5 परीक्षाओं को पास करना, जानें क्यों इन्हें माना जाता है सबसे टफ?

Bank Of Baroda में कितने पदों पर आवेदन जारी किए गए हैं?

bob 2026 vacany details

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज में अलग-अलग पदों के लिए कुल 104 पदों पर आवेदन जारी किया है।

  • डिप्टी मैनेजर (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर)- 70 पद
  • एवीपी II (टेरिटरी हेड)- 17 पद
  • डिप्टी मैनेजर (वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट)- 13 पद
  • एवीपी II (ग्रुप हेड)- 04 पद

Bank Of Baroda भर्ती के पदों पर आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

bob vacancy 2026

  • इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • मैनेजमेंट में 2 साल का फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  • वेल्थ मैनेजमेंट या रिटेल बैंकिंग में वर्क एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है।

Bank Of Baroda भर्ती के पदों पर आवेदन के लिए तय आयु सीमा

bank of baroda 2026 students age limit

आयु की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। नीचे देखें पद के अनुसार क्या आयु सीमा है।

  • डिप्टी मैनेजर (SRM)- 24 से 35 वर्ष।
  • एवीपी II (ग्रुप हेड)- 31 से 45 वर्ष।
  • वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट- 24 से 45 वर्ष।
  • एवीपी II (टेरिटरी हेड)- 27 से 40 वर्ष।

Bank Of Baroda भर्ती के पदों पर आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन फीस क्या है?

सामान्य/OBC/EWS कैटेगरी के लोगों को 850 रुपये देने होंगे। SC/ST/दिव्यांग और महिला उम्मीदवार को 175 रुपये देने होंगे।

Bank Of Baroda भर्ती के पदों पर आवेदन कैसे करें?

  • इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Careers सेक्शन में Current Opportunities पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Recruitment of Wealth Management Professionals on Fixed Term Contract लिंक दिखाई देगा।
  • इसके बगल में दिए गए Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा, उसे डालकर अपना रजिस्ट्रेशन कन्फर्म करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म को फिल करें।
  • अब मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • इसके बाद अपना Resume अपलोड करना न भूलें।
  • फिर कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले Preview बटन पर क्लिक करके एक बार सारी जानकारी चेक कर लें।
  • चेक करने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए फॉर्म और पेमेंट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

इसे भी पढ़ें-  12वीं पास करने के बाद ग्राफिक डिजाइनर कैसे बनें? यहां जानें परीक्षा से लेकर सेलेक्शन का पूरा प्रोसेस

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुल कितने पदों पर वैकेंसी निकाली है?
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुल 104 पदों पर वैकेंसी निकाली है।
BOB के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है।
BOB के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2026 है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।