पीरियड्स एक महिला को होने वाली नेचुरल और कठिन प्रक्रिया है, जिससे हर महीने गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मूड स्विंग्स और खाने पीने की क्रेविंग काफी ज्यादा होती है। अक्सर इस दौरान महिलाओं को चॉकलेट या चॉकलेट केक की क्रेविंग होती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इस दौरान चॉकलेट केक खाने का मन क्यों करता है ? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। डाइटिशियन सुरभि गुप्ता ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। चलिए नजर डालते हैं इस पर।
पीरियड्स में चॉकलेट केक खाने का दिल क्यों करता है?
एक्सपर्ट बताती है कि पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख सेरोटोनिन का गिरता है। सेरोटोनिन एक हार्मोन है, जिसे हैप्पी हार्मोन के नाम से जाना जाता है। यह हमारे मूड को नियंत्रित करता है। जब सेरोटोनिन का स्तर घटता है, तो हम चिंता, तनाव और उदासी महसूस करते हैं। और सेरोटोनिन को सबसे ज्यादा जो बढ़ाता है वह चॉकलेट होता है, यही वजह है कि आपका शरीर मूड को लिफ्ट करने के लिए ऐसी चीजों की डिमांड करता है।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में रोज दो खजूर खाने से क्या होता है ?
इसके अलावा पीरियड्स के समय अक्सर शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है और चॉकलेट मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। वहीं, आपका शरीर जानता है कि उसे इसकी कमी पूरी करने के लिए क्या चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक आपको चॉकलेट या चॉकलेट केक खाकर संतुष्टि मिल सकती है, मूड अच्छा हो सकता है। लेकिन, अगर आप इसे हेल्दी तरीके से खाना चाहती हैं तो आपको डार्क चॉकलेट का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, आप मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नट्स और सीड्स ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें-वर्किंग वूमन नाश्ते में जरूर खाएं ये तीन चीजें, ताकत मिलेगी भरपूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों