सर्दियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में हमारी त्वचा, मेंटल हेल्थ और डाइजेस्टिव सिस्टम पर ठंड का काफी असर पड़ता है। इस मौसम में सेहत को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके लिए खजूर एक बेहतरीन और नेचुरल स्रोत साबित हो सकता है। खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि और भी कई लाभ पहुंचाते हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों में रोज दो खजूर खाने से क्या फायदे हो सकते हैं?
खजूर में नेचुर शुगर,जैसे ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज होते हैं जो ऊर्जा प्रदान करते हैं। सर्दियों में वैसे ही ऊर्जा की कमी रहती है, ऐसे में खजूर का सेवन आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
सर्दियों में डाइजेशन स्लो हो जाता है। ऐसे में आप खजूर, डाइजेशन को बूस्ट कर सकता है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होती है,जो बोवेल मूवमेंट को रेगुलेट करती है,कब्ज की समस्या से बचाती है।
खजूर में सेलेनियम, मैंगनीज, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं,जो हड्डियों को मजबूती देते हैं। ये खनिज हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाते हैं।सर्दियों में जोड़ों में होने वाले दर्द में आराम पहुंचाते हैं।
खजूर में कैरोटेनॉइड्स, पॉलीफेनोल्स और फाइटोस्टेरल्स जैसे कंपाउंड्स होते हैं,जो मस्तिष्क में सूजन-रोधी प्रभाव डालते हैं। इससे न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का जोखिम कम करने में मदद मिलती है।
खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है,जो फ्री रेडिकल्स द्वारा कोशिकाओं को होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाते हैं। इससे त्वचा को भी फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें-आलू पसंद है तो यहां जानें इसे खाने का सही तरीका, सेहत को मिलेगा फायदा
इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। यह सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव करता है।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल कर सकती है यह हरी चटनी, सेहत को मिलेंगे और भी कई फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।